चकिया: ओलंपिक गेम्स के तहत राइजिंग सन वर्ल्ड स्कूल में कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन बालिका वर्ग में जीआईसी चकिया विजेता, बालक वर्ग में राइजिंग सन स्कूल ने मारी बाजी

संवाददाता कार्तिकेय पाण्डेय�

चकिया (चंदौली)। ओलंपिक गेम्स के अंतर्गत राइजिंग सन वर्ल्ड स्कूल परिसर में कबड्डी प्रतियोगिता का सफल आयोजन किया गया।कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन के साथ हुई।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सपा नेता टोनी खरवार, विशिष्ट अतिथि नीरज गुप्ता, सम्मानित अतिथि निर्भय सिंह, स्कूल की डायरेक्टर परवीन रुस्तम एवं स्कूल प्रबंधन द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया गया।

मुख्य अतिथि सपा नेता टोनी खरवार ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उनका उत्साहवर्धन किया तथा खेल से संबंधित आवश्यक टिप्स भी दिए।प्रथम पाली में बालिका वर्ग की कबड्डी प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें आदित्य नारायण जीआईसी इंटर कॉलेज चकिया एवं राइजिंग सन वर्ल्ड स्कूल की बालिकाओं के बीच मुकाबला खेला गया।मुकाबला अत्यंत रोमांचक रहा। कड़े संघर्ष के बाद जीआईसी चकिया की टीम विजेता बनी, जबकि राइजिंग सन वर्ल्ड स्कूल की टीम उपविजेता रही।

मुख्य अतिथि टोनी खरवार ने अपने संबोधन में कहा कि आज के समय में खेल बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए अत्यंत आवश्यक हैं। कबड्डी जैसे पारंपरिक खेल युवाओं में शारीरिक क्षमता के साथ-साथ अनुशासन और टीमवर्क की भावना को मजबूत करते हैं।ऐसे आयोजनों से ग्रामीण और कस्बाई क्षेत्रों की प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का अवसर मिलता है। राइजिंग सन वर्ल्ड स्कूल द्वारा किया गया यह प्रयास सराहनीय है। मैं सभी खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करता हूं।इसी क्रम में स्कूल के एमडी परवीन रुस्तम ने कहा कि, खेल प्रतियोगिताएं विद्यार्थियों में अनुशासन, टीम भावना और नेतृत्व क्षमता विकसित करती हैं। राइजिंग सन वर्ल्ड स्कूल का प्रयास है कि छात्र-छात्राएं शिक्षा के साथ-साथ खेल के क्षेत्र में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन करें और जिले का नाम रोशन करें।?

द्वितीय पाली में बालक वर्ग की कबड्डी प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें राइजिंग सन वर्ल्ड स्कूल अमरा उत्तरी के बीच मुकाबला हुआ। इस मुकाबले में राइजिंग सन वर्ल्ड स्कूल की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जीत दर्ज की।प्रतियोगिता के दौरान रेफरी की भूमिका अंकुर कुमार एवं दीपक कुमार ने निभाई। वहीं स्कूल के कोच शमशाद अहमद ने खिलाड़ियों का मार्गदर्शन किया।कार्यक्रम का संचालन हरिहर प्रसाद द्वारा किया गया।कार्यक्रम के समापन पर मुख्य अतिथि ने विजेता व उपविजेता टीमों को बधाई दी और खिलाड़ियों को खेल भावना के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।राइजिंग सन वर्ल्ड स्कूल प्रबंधन ने सफल आयोजन के लिए सभी के प्रति आभार व्यक्त किया।इस अवसर पर स्कूल की प्रिंसिपल विभा सिंह, वाइस प्रिंसिपल मुकेश कुमार सिंह,शानू,अध्यापिका वंदना मिश्रा सहित समस्त शिक्षक व छात्र छात्राएं उपस्थित रहे।