राष्ट्रीय मानवाधिकार संगठन ने श्रीमती वंदना दीक्षित को बनाया महिला विंग की राष्ट्रीय उपाध्यक्षा

राष्ट्रीय मानवाधिकार संगठन ने श्रीमती वंदना दीक्षित को बनाया महिला विंग की राष्ट्रीय उपाध्यक्षा

* ललितपुर की निवासिनी हैं वंदना दीक्षित।

ललितपुर।

राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं भ्रष्टाचार नियंत्रण ब्यूरो द्वारा महिला विंग की राष्ट्रीय उपाध्यक्षा श्रीमती वंदना दीक्षित को बनाया गया है।

उपरोक्त जानकारी देते हुए राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं भ्रष्टाचार नियंत्रण ब्यूरो के महिला विंग की राष्ट्रीय अध्यक्षा श्रीमती मनीषा पाण्डेय ने बताया कि श्रीमती वंदना दीक्षित संगठन से लंबे समय से जुड़ी हुई हैं और उनके सराहनीय योगदान व संगठन में समर्पण के चलते उन्हें संगठन में महिला विंग का राष्ट्रीय उपाध्यक्षा बनाया गया है।