भारतीय जनता पार्टी में दूसरे दलों के सैकड़ो नेताओं ने ली सदस्यता

भारतीय जनता पार्टी में दूसरे दलों के सैकड़ो नेताओं ने ली सदस्यता

* साँसद अनुराग शर्मा ने भाजपा में शामिल आगन्तुकों का किया स्वागत

महरौनी-ललितपुर।
महरौनी नगर के मडावरा रोड स्थित अतिशय मैरिज गार्डन में सांसद अनुराग शर्मा के समक्ष अन्य दलों के सेकड़ो नेताओ ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। उल्लेखनीय है कि बुधवार को महरौनी नगर के एक मैरिज गार्डन में भारतीय जनता पार्टी का सदस्यता अभियान आयोजित किया गया था, जिसमे ग्रामीण क्षेत्र से आये हजारों लोगो ने सदस्यता ग्रहण की। वहीं मोदी एवम् योगी से प्रेरित होकर सेकड़ो की संख्या में काँग्रेस, सपा, बसपा आदि दलों के पदाधिकारियों एवम कार्यकर्ताओं ने भी भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। सदस्यता अभियान अंतर्गत कार्यक्रम में झाँसी-ललितपुर सांसद अनुराग शर्मा ने कार्यक्रम को गति देते हुए कहा कि मोदी एवं योगी सरकार कि नीतियों से हर वर्ग लाभान्वित है। जिससे प्रेरित होकर आज सदस्यता अभियान में लोगो ने बढ़ चढ़ कर सदस्यता ग्रहण की। उन्होंने भाजपा में शामिल नव नवागन्तुक नेताओं का ह्रदय से स्वागत किया, और पार्टी में सम्मान प्रतिष्ठा एवम जिम्मेदारियां देने का आस्वासन दिया। उन्होंने कहा भाजपा की नीतियों में अनुशासन प्रथम है जिसका अनुसरण करना सर्वप्रथम है।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में साँसद अनुराग शर्मा, जिलाध्यक्ष राजकुमार जैन, श्रम एवं सेवायोजन राज्यमंत्री मनोहर लाल पंथ, एमएलसी प्रतिनिधि आरपी निरंजन, जिला पंचायत अध्यक्ष कैलाश निरंजन, बुन्देलखण्ड विकास बोर्ड सदस्य व जिला संयोजक सदस्यता प्रदीप चौबे, विधानसभा संयोजक सदस्यता प्रभारी हरीराम निरंजन, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष अजय पटैरिया आदि आलाकमान नेता उपस्थित रहे।
जिनके समक्ष हजारों कार्यकर्ता ने दूसरी पार्टी छोडकर भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर पार्टी में शामिल हुए।

भाजपा जिलाध्यक्ष राजकुमार जैन चूना ने भाजपा मे शामिल हुऐ सभी नये सदस्यों का आभार व्यक्त किया।

भाजपा की सदस्यता लेने में प्रमुख रुप से भौडी प्रधान राघवेन्द्र भौडेले, राजू राजा नाराहट प्रधान, पूर्व ब्लॉक प्रमुख विजय खटीक, पूर्व सदस्य जिला पं. सरोज खटीक, मनोज खटीक, रानू तिवारी कुंआघोषी, राम जी राजा भैरा, हरीराम सहरिया, बच्चू बंगरुआ, रनधीर लरगन, इमरत अहिरवार छापछौल, शिशूपाल यादव सुकाडी, रुपसिंह बम्हौरीघाट, यशपाल राजा सौजना, निराशा अहिरवार, मुकेश लिटौरिया, कडोरे खिरिया भारंनजू, तुलई अहिरवार प्रधान मानिकपुर, सेना पति यादव प्रधान डोंगराखुर्द, चिन्खे अहिरवार ग्राम प्रधान लुहर्रा, महेन्द्र विदुआ पूर्व वीडीसी, राघवेंद्र सिंह बुन्देला, बल्ली सोनी, तेजकुवर प्रधान अमौरा, पुष्पेन्द्र यादव ग्राम प्रधान प्रतिनिधि रखवारा सहित हजारों की संख्या में अन्य दलों के नेता भाजपा में शामिल हुए।

सदस्यता अभियान कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी के पादाधिकारीओं में मंडल अध्यक्ष आशीष त्रिपाठी अस्सु पण्डा, अरुण द्विवेदी, कुंजन सिंह, देवेन्द्र तिवारी, भगवान सिंह, पुनीत चौरसिया, सूरज चौधरी, जिला पंचायत सदस्य आशीष रावत, श्रीराम पटैरिया, रतीराम पटेल, जगदीश निरंजन, विधान सभा मीडिया प्रभारी दिनेश विदुआ, जगदीश सिंह, ब्रजेश रिछारिया, पार्षद प्रतिनिधि उदय भान सिंह, दिनेश गोस्वामी, देवेन्द्र प्रताप सिंह पूर्व ब्लॉक प्रमुख, कृष्णा सिंह पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष, प्रभू साहू, रवि खरे, गोपीलाल सेन, बीर सिंह बुंदेला (रजऊ राजा) रमगढा, मेहरवान पटेल, अतुल निरंजन, प्रकाश निरंजन कुम्हैढी प्रधान, राजेश द्विवेदी प्रधान धुरवारा, कुंजन सिंह, भरत भौडेले प्रधान, सोनू चौबे प्रधान, सुधीर त्रिपाठी, कैलाश साहू, सुनील मिश्रा विरधा, नारायन सिंह, शैलेन्द्र सिंह, प्रभाकर मिश्रा, अजीत पाठक, पुष्पेन्द्र सिंह, साहब राजा, सुनील वैद्य आदि भाजपाई उपस्थित रहे।<!--/data/user/0/com.samsung.android.app.notes/files/clipdata/clipdata_bodytext_240215_083307_880.sdocx-->