अच्छे कार्यकाल की हमेशा सराहना होती है: अशोक कुमार यादव

अच्छे कार्यकाल की हमेशा सराहना होती है: अशोक कुमार यादव

* वन अधिकारी, कर्मचारी एवम् समभ्रांत नागरिकों ने सेवा निवृत्त्त हुए वन कर्मचारी सुरेश कुमार साहू को दी भावभीनी विदाई

ललितपुर।
वन क्षेत्रधिकारी कार्यालय मड़ावरा में कार्यरत रहे वन कर्मचारी सुरेश कुमार साहू के सेवानिवृत्त होने पर विदाई समारोह कार्यक्रम का आयोजन वन क्षेत्राधिकारी कार्यालय परिसर मड़ावरा में किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता वन क्षेत्राधिकारी मड़ावरा अशोक कुमार यादव न की।

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए वन क्षेत्रधिकारी मड़ावरा अशोक कुमार यादव ने कहा कि इनको गाइड करने की आवश्यकता नहीं पड़ी, इनकी सकारात्मक सोच के परिणाम स्वरूप विभागीय कार्य आसानी से होते गए। उन्होंने कहा कि वन कर्मचारी सुरेश कुमार साहू का कार्यकाल बहुत ही सराहनीय रहा है। इस अवसर पर उनका फूल-मालाओं के साथ स्वागत किया गया, स्मृति चिन्ह भेंट किए गए तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए शुभकामनाएं दीं गईं।

इस अवसर पर भाजपा मंडल उपाध्यक्ष नारायन सिंह सेंगर, ब्लॉक प्रमुख मड़ावरा चंद्रदीप रावत, राज्य मंत्री प्रतिनिधि कैलाश साहू, बार एसोसिएशन संघ मड़ावरा अध्यक्ष बृजलाल साहू, पत्रकार विजय सिंह सेंगर, मानसिंह, इमरान खान, सतीश नायक सहित वन कर्मचारियों, स्थानीय सम्भ्रांत नागरिकों, परिजनों, रिश्तेदारों, शुभचिंतकों, मित्रों आदि ने भी संबोधित कर उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दीं।

कार्यक्रम में वन क्षेत्राधिकारी मड़ावरा अशोक कुमार यादव, वन दरोगा महेंद्र कुमार, हल्कूराम, प्रेमचंद सिंह, संतोष कुमार, सुरेश कुमार, दशरथ, अरविंद कुमार, जनडेल सिंह, हजारी लाल, रामदास, ग्रामीण पत्रकार एसोसियेशन अध्यक्ष विजय सिंह सेंगर, मानसिंह, सतीश नायक, इमरान खान, रामकुमार साहू आदि उपस्थित रहे।