प्रतिष्ठित गुटखा कारोबारी का दुष्कर्म आरोपित बेटा पुलिस के हत्थे चढ़ा

कानपुर। जिले के प्रतिष्ठित गुटखा कारोबारी का दुष्कर्म आरोपित बेटा पुलिस के हत्थे आखिरकार लग ही गया। आठ महीने से फरार आरोपी को बुधवार गिरफ्तार करते हुए कल्याणपुर पुलिस ने कोर्ट में पेश कर लखनऊ कारागार भेज दिया। शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करता रहा कल्याणपुर थाना क्षेत्र के एनआरआई सिटी निवासी सुनील खेमका प्रतिष्ठित गुटखा व्यवसाई हैं और उनके शुद्ध प्लस सहित कई ब्रांड चलते हैं। सुनील की कंपनी में एक युवती काम करती थी और उसने मार्च माह में कल्याणपुर थाने में मुकदमा दर्ज कराते हुए आरोप लगाया था कि सुनील का बेटा आयुष खेमका करीब डेढ़ वर्ष तक शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करता रहा। आरोपित ने मारपीट की पीड़िता ने बताया था कि जब शादी का दबाव बनाया गया तो घर बुलाकर आरोपित ने मारपीट की थी। लड़की के परिवार के लोगों ने आयुष के पिता कपड़ा कारोबारी सुनील खेमका और मां नीलम खेमका को बताई तो दोनों ने उसे पीटा। न्यायालय ने निर्देश दिया पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर दुष्कर्म सहित पॉस्को एक्ट में मुकदमा दर्ज कर लिया। लेकिन अपने रसूख के चलते आरोपी पुलिस पर बराबर दबाव बनाता रहा और गिरफ्तारी से बचता रहा। जिसके बाद पीड़िता न्यायालय की शरण में गयी और न्यायालय ने तत्काल आरोपी को गिरफ्तार करने का निर्देश दे दिया। जिसके चलते कल्याणपुर पुलिस ने बुधवार को दुष्कर्म आरोपित को गिरफ्तार कर लिया। रसूख के चलते भेजा गया लखनऊ इंस्पेक्टर अश्विनी पाण्डेय ने बताया कि कि मुखबिर से सूचना मिली थी कि आरोपित जीटी रोड से बाहर भागने की फिराक में हैं। जिसके बाद पुलिस का जाल बिछाया गया और छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय के गेट के सामने चेकिंग लगायी गयी और आरोपित को गिरफ्तार कर लिया गया। इंस्पेक्टर ने बताया कि आरोपित को कोर्ट में पेश किया गया है और कोर्ट ने कानपुर की जगह लखनऊ जेल भेज दिया है। जानकारों का कहना है कि दुष्कर्म आरोपित की शहर में अच्छी पैठ है और बड़ा व्यवसाई है। जिससे जेल में भी वह अपना रसूख दिखाता और पीड़िता भी पशोपेश में रहती। जिसके चलते कोर्ट ने आरोपित को कानपुर की जगह लखनऊ जेल भेजा गया है।