Kanpur-अज्ञात महिला का शव चौराहे मे मिला, पुलिस जांच मे जुटी....!

घाटमपुर में अज्ञात महिला का शव मिला:पुलिस पहचान और आगे की कार्रवाई में जुटी......

घाटमपुर कस्बे के मुख्य चौराहे के पास एक अज्ञात महिला अचेत अवस्था में मिली। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने महिला को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

यह घटना कस्बे के मुख्य चौराहे के पास हुई, जिससे मौके पर हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों ने महिला को अचेत देखकर तुरंत पुलिस को सूचना दी। पुलिस टीम तत्काल घटनास्थल पर पहुंची और महिला को अस्पताल ले गई।

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में डॉक्टरों ने जांच के बाद महिला को मृत घोषित कर दिया। मृतका की उम्र लगभग 50 वर्ष बताई जा रही है।

कस्बा चौकी प्रभारी शैलेंद्र सिंह ने बताया कि मृतका की उम्र करीब 50 वर्ष है। शव को फिलहाल पहचान और पोस्टमार्टम के लिए घाटमपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में रखा गया है।

स्थानीय लोगों के अनुसार, यह महिला चौराहे के आसपास भीख मांगकर अपना गुजर-बसर करती थी। पुलिस अब महिला की पहचान करने और मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई करने में जुटी हुई है।