Kanpur-खनन की जांच पर पहुंची नायब तहसीलदार......

खनन की जांच पर पहुंची नायब तहसीलदार........

:-लगातार हो रही सिकायतों पर प्रसाशन जागरुक.....

भीतरगांव। साढ़ थाना क्षेत्र पर चल रहे विभिन्न स्थानों पर अवैध खनन के खिलाफ आज दूसरे दिन नायब तहसीलदार शिखा शुक्ला के नेतृत्व में टीम बिरहर चौकी क्षेत्र के बेरीखेड़ा गांव के समीप खनन पर पहुंची और मौके पर पहुंच नाप जोक की ताकि पता चल सके की कहां, किस जगह पर कितना खनन हुआ है जो मानक के अनुरूप है या मानक विहीन जिसकी जांच की जा रही है और रिपोर्ट तैयार कर जिला अधिकारी महोदय को प्रेषित की जाएगी वहीं ग्रामीणों के अनुसार बिरहर क्षेत्र में प्रति दिन ट्रैक्टरों से बालू ढुलाई चलती रहती है चाहे ट्रैक्टर हो या डम्फर बराबर चलते रहते है लेकिन परमिशन होने की बात कर जिम्मेदार पल्ला झाड़ लेते हैं लेकिन एक युवक द्वारा मुख्यमंत्री के यहां तक पैदल जाकर मामले की शिकायत को लेकर अधिकारी जागे और कल बरईगढ़ की ऐतिहासिक झील पर एसडीएम नर्वल सहित खनन अधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच की वहीं आज नायब तहसीलदार नर्वल के बेरीखेड़ा गांव पहुंची और जांच की प्रशासन द्वारा जारी दो दिन से कार्यवाही पर खनन करने वालों में हल चल तेज हो गई है साथ ही मीडिया कर्मियों को कवरेज करने पर विभिन्न तरीकों से अरचन पैदा की जा रही है।