Kanpur-साढ़ क्षेत्र में चल रहे अवैध खनन पर प्रशासन की निगाह शक्त......

Kanpur-साढ़ क्षेत्र में चल रहे अवैध खनन पर प्रशासन की निगाह शक्त......

बरईगढ़ की ऐतिहासिक झील पर पहुंचे उच्च अधिकारी

साढ़ थाना क्षेत्र के विभिन्न जगहों पर काफी दिनों से अवैध खनन जोर शोर से चल रहा है जिसको लेकर आए दिन सोशल मीडिया में खबर प्रसारित होती रहती लेकिन उच्च अधिकारी परमिशन की बात कर पल्ला झाड़ लेते है जबकि पालपुर मलखान पुर बरईगढ़ गौरी बेरीखेड़ा आदि विभिन्न जगहों पर बराबर खनन चल रहा है जबकि अवैध खनन को लेकर एक पत्रकार अंकुर शुक्ला ने आज साढ़ से मुख्यमंत्री आवास तक पैदल जाकर खनन के विरुद्ध शिकायत करने की ठान ली थी लेकिन साढ़ प्रभारी निरीक्षक ने आश्वासन दिया की आप की बात उच्च अधिकारियों को बता विधिक कार्यवाही की जाएगी जिससे पत्रकार ने पैदल यात्रा स्थगित कर दिया परिणाम स्वरूप ही आज ही बरईगढ़ झील में हो रहे खनन पर आज मौके पर एस डी एम नरवल एसीपी घाटमपुर जिला खनन अधिकारी तहसीलदार कानून गो लेखपाल सहित अधिकारी मौके पर पहुंचे और हो रहे खनन की नाप जोक कराई एस डी एम नरवल ने बताया की मौके पर पहुंच नाप जोक कराई गई है रिपोर्ट तैयार हो रही अगर मानक के विपरीत मिलता है तो विधिक कार्यवाही अमल में लाई जाएगी
वहीं एसीपी घाटमपुर ने मौके से ही एआरटियो को फोन कर ओवर लोडिंग डंफर की जांच कर कार्यवाही करने को निर्देशित किया...!!