इज्जतनगर मंडल में ‘हर घर तिरंगा’ की गूंज, सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं के विजेताओं को किया सम्मानित

बरेली,स्वतंत्रता दिवस और ?हर घर तिरंगा? अभियान के अवसर पर पूर्वोत्तर रेलवे के इज्जतनगर मंडल में देशभक्ति से ओतप्रोत कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इज्जतनगर रेलवे अधिकारी क्लब में आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल रेल प्रबंधक वीणा सिन्हा ने की। इस दौरान अपर मंडल रेल प्रबंधक मनोज कुमार सहित रेलवे के अधिकारी, कर्मचारी और उनके परिजन मौजूद रहे।

कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्रीय गीत ?वंदे मातरम्? के सामूहिक गायन से हुई। इसके बाद मंडल रेल प्रबंधक ने रेल कर्मचारियों एवं उनके परिजनों की प्रतिभाओं को मंच प्रदान करने के उद्देश्य से आयोजित विभिन्न सांस्कृतिक, साहित्यिक और कलात्मक प्रतियोगिताओं के विजेताओं को प्रशस्ति पत्र और स्मृति चिह्न प्रदान कर सम्मानित किया।

?हर घर तिरंगा? के तहत आयोजित प्रतियोगिताओं में बच्चों से लेकर वयस्कों तक ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। देशभक्ति गीत गायन, सुगम संगीत, शास्त्रीय गायन, वादन, निबंध लेखन, चित्रकला, नृत्य और कविता पाठ सहित विभिन्न प्रतियोगिताओं में प्रतिभागियों ने अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया।

देशभक्ति गीत गायन की 8 से 17 वर्ष आयु वर्ग में आन्वी शाह ने प्रथम, हर्षिता कश्यप ने द्वितीय तथा देवंशिका सिंह और लक्ष्मी ने संयुक्त रूप से तृतीय स्थान प्राप्त किया। 18 वर्ष से अधिक आयु वर्ग में भूपेंद्र बाबू और भावना प्रथम, विवेक आनंद और आशीष कुमार सक्सेना द्वितीय तथा चेतन सिंह तृतीय रहे।

साहित्यिक प्रतियोगिताओं में निबंध लेखन के विभिन्न आयु वर्गों में इशिता, आर्यन सागर और सुनीता मेहता ने प्रथम स्थान हासिल किया। वहीं चित्रकला प्रतियोगिता में जय प्रकाश, तनुष्का सहित अन्य प्रतिभागियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। नृत्य, कविता पाठ, काव्य पाठ एवं मुशायरा जैसी प्रतियोगिताओं में भी प्रतिभागियों ने अपनी कला और रचनात्मकता का प्रदर्शन किया।

टैलेंट हंट के अंतर्गत देशभक्ति विषय पर आयोजित काव्य पाठ एवं मुशायरा प्रतियोगिता में 8 से 17 वर्ष आयु वर्ग में रिद्धिमा मेहता प्रथम रहीं। 18 वर्ष से अधिक आयु वर्ग में गौरी देवी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। मैजिक प्रतियोगिता में 13 से 18 वर्ष आयु वर्ग में अग्रिमा श्रीवास्तव विजेता रहीं।

मंडल रेल प्रबंधक वीणा सिन्हा ने सभी विजेता प्रतिभागियों और कार्यक्रम को सफल बनाने वाले रेल कर्मचारियों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन रेल परिवार में देशभक्ति, रचनात्मकता और आपसी जुड़ाव को मजबूत करते हैं। उन्होंने सभी से स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अपने-अपने घरों पर आन-बान-शान के साथ तिरंगा फहराने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी संदीप सिंह, वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक संजीव शर्मा सहित रेलवे के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान पूरे परिसर में देशभक्ति और उत्साह का माहौल बना रहा।