पंतनगर-लालकुआं रेलखंड पर समपार संख्या 48/सी 14 अगस्त को रहेगा बंद

बरेली। पूर्वोत्तर रेलवे के इज्जतनगर मंडल में पंतनगर-लालकुआं रेलवे स्टेशनों के मध्य स्थित समपार संख्या 48/सी (दवाई फार्म) पर रेल पैनल अनलोडिंग का कार्य किया जाएगा। इसके चलते 14 अगस्त को सुबह 8 बजे से शाम 6 बजे तक समपार पर सड़क यातायात पूरी तरह बंद रहेगा।

रेल प्रशासन के अनुसार, इस दौरान सड़क उपयोगकर्ता समपार संख्या 47/बी (गांव जवाहर नगर) और 48/एसी अंडरपास के माध्यम से आवागमन कर सकेंगे। रेल प्रशासन ने वाहन चालकों से वैकल्पिक मार्ग का उपयोग करने की अपील की है।

रेल प्रशासन ने कार्य के दौरान होने वाली असुविधा के लिए सड़क उपयोगकर्ताओं से खेद व्यक्त करते हुए सहयोग की अपील की है।