एसएसबी ने संतपुर सोहरिया पंचायत के ग्रामीण के साथ की समन्यवक बैठक,पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का दिया गया संदेश।

वाल्मीकि नगर से अभिमन्यु कुमार गुप्ता की रिपोर्ट।प्रखंड बगहा 2 के अंतर्गत संतपुर सोहरिया पंचायत के पंचायत भवन में सोमवार को एसएसबी 21 वीं वाहिनी गंडक बराज के इंस्पेक्टर सह कंपनी कमांडर लोकेश कुमार बनिया के अध्यक्षता ग्रामीणों के साथ समन्वयक बैठक का आयोजन किया गया। इस अवसर पर इंस्पेक्टर श्री बनिया ने क्षेत्र के युवा और यूवतियों को टेक्निकल प्रशिक्षण (एक्स्ट्रा स्किल )देने के विषय में मार्गदर्शित किया। तथा प्रशिक्षण के बाद इसका लाभ उठाने की भी प्रेरणा दी। ताकि युवा स्वावलंबी होने के साथ-साथ रोजगार प्राप्त कर सकें। उन्होंने अपने संबोधन में बताया कि सीमा क्षेत्र में युवाओं में नशे की लत ना आए। इसके लिए अभिभावकों को अपने बच्चों पर कड़ी नजर रखने की जरूरत है ।और उन्हें गलत संगत से दूर रखने की सलाह दी। उन्होंने मौके पर मौजूद लोगों से अपने बच्चों को उच्च शिक्षा प्राप्त करने के लिए प्रोत्साहित करने पर बल दिया।साथ ही ग्लोबल वार्मिंग से बचाव के निमित्त बरसात के मौसम में पौधारोपण करने के लिए प्रेरित किया ।तथा जीवन में पौधों के महत्व के बाबत जागरूक भी किया। उन्होंने ग्रामीणों से बच्चे, महिला की तस्करी या किसी के द्वारा प्रलोभन देने, संदिग्ध गतिविधि दिखाई देने पर तुरंत सशस्त्र सीमा बल को या वाल्मीकि नगर पुलिस को इसकी सूचना एक अच्छे नागरिक का कर्तव्य निभाते हुए देने की अपील की। ग्रामीणों के सहयोग से दर्जनों फलदार और छायादार पौधों का पौधारोपण किया गया। इसके अलावा ग्रामीणों के बीच विभिन्न प्रजाति के पौधों का वितरण भी किया गया। इस अवसर पर गंडक बराज के इंस्पेक्टर लोकेश कुमार बनिया, संतपुर सोहरिया पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि रमेश कुमार महतो, पूर्व बीडीसी सुरेश राम ,मुख्य आरक्षी राजकुमार काजी, दीपक कुमार, नंदकिशोर कुमार ,परदेसी कुमार ,संतोष कुमार ,मोहम्मद कैफ ,शुभम मलिक के अलावा ग्रामीण और जनप्रतिनिधि के अलावा सशस्त्र सीमा बल के कई जवान उपस्थित रहे।