वाल्मीकि नगर में ग्राम सभा का हुआ आयोजन,विकास मुद्दे पर हुई बात,षष्टम और पंद्रहवीं वित आयोग से धन राशि नहीं मिलने से विकास कार्य रुका।

वाल्मीकि नगर से अभिमन्यु कुमार गुप्ता की रिपोर्ट।प्रखंड बगहा 2 के अंतर्गत वाल्मीकि नगर पंचायत के टंकी बाजार स्थित पंचायत भवन में ग्राम सभा का आयोजन रविवार को किया गया।विदित हो कि बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के दिशा निर्देश पर पंचायत विकास दिवस 28 जून से प्रत्येक माह के अंतिम रविवार को ग्राम सभा का आयोजन किया जा रहा है।ग्राम सभा करने का मुख्य उद्देश्य पंचायत संबंधित हर प्रकार की समस्या को सुनना एवं निदान करना है।तथा समस्या से संबंधित निदान हेतु मुद्दे को पारित करना और वरीय अधिकारियों तक पहुंचना है।इसी क्रम में 26 जून रविवार को पंचायत भवन में मुखिया पन्नालाल साह के अध्यक्षता में ग्राम सभा का आयोजन किया गया।ग्राम सभा में 14 नंबर वार्ड में नल जल के समस्या को उठाया गया।वहीं 10 वार्ड के वार्ड सदस्य प्रतिनिधि ज्ञानेंद्र उर्फ पुच्चू श्रीवास्तव द्वार न्यू हनुमान मंदिर परिसर में चबूतरे की मांग तथा गोल चौक के समीप शत्रुधन मास्टर के घर से न्यू हनुमान मंदिर तक नाले की सफाई का मुद्दा उठाया गया।साथ ही वार्ड सदस्य प्रतिनिधि के द्वारा बताया गया कि विगत 10 वर्षों से न्यू हनुमान मंदिर में चबूतरा पास हो चुका है, परंतु अब तक चबूतरे का निर्माण नहीं हो सका है।इस समस्या पर मुखिया पन्नालाल साह ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2024_25 और 2025-26 में षष्ठम और पंद्रहवीं वित आयोग से धन राशि नहीं मिलने के कारण विकास कार्य रुका हुआ है।साथ ही मुखिया ने बताया कि इन सभी मुद्दों को पारित करते हुए वरीय अधिकारियों को अवगत करा दिया जाएगा।इस अवसर पर कार्यपालक सहायक विजय कुमार साहनी,रोजगार सेवक राजेश कुमार,किसान सलाहकार लालन कुमार,ग्राम कचहरी सचिव अंजलि कुमारी,आवास सहायक अली मल्ला कुरैशी,स्वक्षता प्रवेक्षक संदेस कुमार,वार्ड सदस्य विनोद कुमार,वार्ड सदस्य प्रतिनिधि ज्ञानेंद्र कुमार उर्फ पुच्चू श्रीवास्तव सहित ग्रामीण मौजूद रहे।