टाइगर रिजर्व के विभिन्न जगहों पर भालु की चहलकदमी को देख लोगों में भय का माहौल व्याप्त।

वाल्मीकि नगर से अभिमन्यु कुमार गुप्ता की रिपोर्ट।वाल्मीकि नगर स्थित गोल चौक से तीन नंबर पहाड़ की तरफ जाने वाले मुख्य सड़क के जटाशंकर चेक पोस्ट के समीप जंगल से निकलकर दो भालूओं की चहलकदमी करते हुए देख स्थानीय लोगों तथा जटाशंकर मंदिर एवं कालेश्वर मंदिर जाने वाले श्रद्धालुओं की भीड़ जुट गई। श्रद्धालु भालू को देख काफी रोमांचित हो उठे। तथा भालू के फोटो को अपने कैमरा में कैद करते नजर आए। राहगीरों ने बताया कि पिछले कई दिनों से भालू कभी ई टाइप कॉलोनी तो कभी जटाशंकर चेक नाका तथा नर देवी मंदिर जाने वाले रास्तों के आसपास दिखाई दे रहे है।इस संबंध में वाल्मीकि नगर वन क्षेत्र के सत्यम कुमार ने कहा कि इको पार्क, ई टाइप कॉलोनी, जटाशंकर चेक पोस्ट तथा नर देवी मंदिर जंगल से सटा हुआ है।इसलिए कभी कभार जंगल से निकलकर वन्य प्राणी रिहायशी क्षेत्र में चले आते है। उन्होंने लोगों से अपील किया कि कही भी वन्य जीव दिखाई दे तो उससे दूरी बनाए रखें। और उसके साथ छेड़़ छाड़़ ना करे। बल्कि इसकी तुरंत सूचना वनकर्मियों को दे।