सावन के पावन महीने को लेकर मंदिर पुजा कमेटी के द्वारा साफ-सफाई तेज,कांवरिया और भक्तों को शौचालय, पेयजल और अन्य सुविधाएं होंगी उपलब्ध। 

वाल्मीकि नगर से अभिमन्यु कुमार गुप्ता की रिपोर्ट।टाइगर रिजर्व के गर्भ में प्राचीन काल से स्थापित आस्था के महा केंद्र जटाशंकर शिव मंदिर में भारी संख्या में सावन के पवित्र महीने में आने वाले कांवरिया भक्त और श्रद्धालुओं की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए मंदिर पूजा कमेटी के द्वारा मंदिर और उसके पास आसपास की जगह की साफ-सफाई जोरों शोरों से शुरू हो गई है।इस बाबत थारू कल्याण महासंघ तपा राजपुर सोहरिया पूजा कमेटी के सदस्य सह जिला पार्षद अध्यक्ष निर्भय कुमार महतो ने इस बाबत जानकारी देते हुए बताया कि सावन के पवित्र महीने में जटाशंकर एवं कालेश्वर मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं और भक्तों की सुविधाओं को ध्यान में रखकर शौचालय की सुविधा उपलब्ध रहेगी। इसके अलावा शुद्ध पेयजल श्रद्धालुओं को पूजा कमेटी के सौजन्य से उपलब्ध रहेगी। विश्राम करने वाले श्रद्धालुओं के लिए पंखे लगाए गए हैं । सोलर सिस्टम के द्वारा मंदिर में प्रकाश की भी व्यवस्था होगी।जिसके लिए 5 केबीए का सोलर सिस्टम लगाया गया है। सोलर सिस्टम से उपलब्ध कृत्रिम विद्युत के द्वारा मोटर के माध्यम से पानी की उपलब्धता अनवरत चालू रहेगी। बताते चले की सावन की पवित्र महीने में पड़ोसी राज्य उत्तर-प्रदेश, नेपाल व बिहार और दूर दराज के भक्त श्रद्धालु ,कांवरिया, जटाशंकर भोलेनाथ मंदिर में जलाभिषेक को आते हैं। भक्त त्रिवेणी संगम में जलबोझी करने के बाद जटाशंकर मंदिर, कालेश्वर मंदिर ,अरेराज मंदिर, रामनगर शिव मंदिर,इटहिया शिव मंदिर आदि शिव मंदिरों में जलाभिषेक के लिए प्रस्थान करते हैं। मंदिर परिसर में पूजा सामग्री की दुकान सावन महीने की एक दिन पूर्व पूरी तरह सज धज कर तैयार हो जाती है। मंदिर पूजा कमेटी के द्वारा भक्त और श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो इसका विशेष रूप से ख्याल रखा जाता है।जटाशंकर शिव मंदिर व कालेश्वर शिव मंदिर पूरे सावन के महीनों में भक्तों से गुलजार रहता है। और बोल बम के नारे से वाल्मीकि नगर क्षेत्र गूंजायमान रहता है।