नेपाल में प्रतिबंधित ड्रग्स के साथ दो भारतीय और एक नेपाली नागरिक को नेपाल पुलिस ने किया गिरफ्तार। 

वाल्मीकि नगर से अभिमन्यु कुमार गुप्ता की रिपोर्ट।पड़ोसी देश नेपाल के नवलपरासी जिला में प्रतिबंधित ड्रग्स के साथ दो भारतीय नागरिक व एक नेपाली नागरिकों को नेपाल पुलिस ने रविवार की शाम गिरफ्तार किया गया है।जिला पुलिस कार्यालय नवलपरासी के सूचना अधिकारी मदन थापा ने बताया कि नवलपरासी जिला पुलिस को गुप्त रूप से सूचना प्राप्त हुआ था,कि नेपाल में पूर्ण रूप से प्रतिबंधित ड्रग्स को तस्कर भारतीय सीमा क्षेत्र से नेपाल में लाने के फिराक में है। सूचना प्राप्त होते ही जिला पुलिस के द्वारा एक टीम गठित कर पालहिनंदन गांवपालिका के वार्ड नंबर पांच गेरमा में भारतीय सीमा क्षेत्र की तरफ से आने वाली रास्ते पर वाहन जांच के लिए पुलिस टीम को लगाया गया। इसी दौरान भारतीय सीमा क्षेत्र की तरफ से आ रही मोटरसाइकिल UP 56 X 1210 को रोक कर वाहन जांच किया गया। तलाशी के दौरान मोटरसाइकिल पर सवार उत्तर-प्रदेश के महराजगंज जिला अंतर्गत बरगदवा थाना के पिपरा गांव निवासी 33 वर्षीय मो. आलम तथा एक नाबालिक युवक के पास से थैला में रखा गया प्रतिबंधित ड्रग्स डायजेपाम 198 एम्पुल, फर्नागन 177 एम्पुल तथा बुप्रेनोफ्रीन 199 एम्पुल बरामद किया गया। वहीं एक दूसरी घटना में जिला पुलिस ने रामग्राम नगरपालिका के वार्ड नंबर एक से रामग्राम नगरपालिका के वार्ड नंबर 10 नदवा निवासी 30 वर्षीय सूरज मल्ल को चार पुड़िया (दो ग्राम 580 मिलीग्राम) ब्राउन शुगर के साथ गिरफ्तार किया गया है। दोनों घटना में पकड़े गए ड्रग्स को जब्त कर पकड़े गए तीनों व्यक्तियों हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।