वाल्मीकि नगर पुलिस व एसएसबी ने बिहार बंदी को लेकर की संयुक्त पेट्रोलिंग।

वाल्मीकि नगर से अभिमन्यु कुमार गुप्ता की रिपोर्ट।थाना क्षेत्र में रविवार को विधि व्यवस्था कायम रखने तथा शांतिपूर्ण भयमुक्त माहौल को स्थापित करने के उद्देश्य से भारत-नेपाल सीमा पर तैनात एसएसबी एवं वाल्मीकि नगर थाना पुलिस के द्वारा संयुक्त पेट्रोलिंग किया गया। इस संयुक्त पेट्रोलिंग का नेतृत्व वाल्मीकि नगर थाना के इंस्पेक्टर सह थानाध्यक्ष मनोज कुमार एवं एसएसबी 21 वीं वाहिनी गंडक बराज पर तैनात इंस्पेक्टर सह कंपनी कमांडर लोकेश कुमार बनिया ने किया।इस बाबत जानकारी देते हुए वाल्मीकि नगर थाना के इंस्पेक्टर सह थानाध्यक्ष मनोज कुमार एवं एसएसबी 21 वीं वाहिनी के इंस्पेक्टर लोकेश कुमार बनिया ने बताया कि बिहार बंदी होने के कारण कार्य क्षेत्र में किसी भी प्रकार का अप्रिय घटना न घटे।साथ ही क्षेत्र में शांतिपूर्ण वातावरण बना रहे और भय मुक्त माहौल आम जनता के बीच कायम रहे इसको लेकर यह ज्वाइंट पेट्रोलिंग किया गया है।साथ ही उन्होंने बताया गया, कि वीटीआर से सटे गंडक नदी के सीमा खुले होने के कारण शरारती तत्वों, शराब तस्कर, वन तस्कर आदि के द्वारा स्वक्ष माहौल को बिगाड़ने का प्रयास किया जा सकता है।ऐसे आपराधिक लोगों की पहचान करने में प्रशासन की मदद करने का अपील लोगों से किया है।तथा कोई संदिग्ध बस्तु या व्यक्ति कहीं नजर आए तो इसकी सूचना तत्काल एसएसबी या पुलिस को दें।पुलिस प्रशासन को अपना मित्र माने।इस अवसर पर वाल्मीकि नगर थाना के एस आई मनोज कुमार थापा,राजेश कुमार सहित एसएसबी एवं वाल्मीकि नगर पुलिस के कई अधिकारी व जवान मौजूद रहे।