पुलिस ने बगहा न्यायालय का चार वारंटी सहित एक पियक्कड़ को गिरफ्तार कर भेजा जेल।

वाल्मीकि नगर से अभिमन्यु कुमार गुप्ता की रिपोर्ट।बगहा पुलिस जिले के एसपी राजेश कुमार के आदेश के आलोक में जिले में भर में चलाए जा रहे समकालीन अभियान के तहत वाल्मीकि नगर पुलिस द्वारा चलाए जा रहे विशेष अभियान के क्रम मे पुलिस ने शनिवार की शाम न्यायालय के चार वारंटी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।वहीं शराब के नशे में पत्नी और ससुर के साथ मारपीट मामले में एक अभियुक्त हरिद्वार मिश्रा को उसकी पत्नी के शिकायत पर गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। इस बाबत वाल्मीकि नगर थाना के इंस्पेक्टर सह

थानाध्यक्ष मनोज कुमार ने बताया कि न्यायालय जूडिशियल मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी बगहा तारिक़ शमीम के न्यायालय के वारंटी टी आर नंबर 809/25 कमलेश साह उम्र लगभग 40 वर्ष तथा छोटेलाल साह उम्र लगभग 48 वर्ष दोनों पिता बीगन साह ग्राम कदमहिया तथा न्यायिक ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी बगहा प्रियंका कुमारी के न्यायालय के टी आर नंबर 109/25 के वारंटी नरेश चौधरी उम्र लगभग 58 वर्ष पिता ठग चौधरी ग्राम झरहरवा एवं सी जे एम प्रथम के टी आर नंबर 714/25 के वारंटी महेश उरांव उम्र 53 बर्ष ग्राम शिवनाहा को गुप्त सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए उनके घर से गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।