https://x.com/CMOfficeUP

मुरादाबाद। उत्तर प्रदेश एडीजी फायर पद्म..."> https://x.com/CMOfficeUP

मुरादाबाद। उत्तर प्रदेश एडीजी फायर पद्म..."> https://x.com/CMOfficeUP

मुरादाबाद। उत्तर प्रदेश एडीजी फायर पद्म...">

मुरादाबाद में स्कूल में फायर सेफ्टी जांच, छात्रों और स्टाफ को आग से बचाव के बताए उपाय

https://x.com/CMOfficeUP

मुरादाबाद। उत्तर प्रदेश एडीजी फायर पद्मजा चौहान के आदेश एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सतपाल अंतिल के निर्देश पर मुख्य अग्निशमन अधिकारी डॉ. राजीव कुमार पाण्डेय के नेतृत्व में अग्निशमन विभाग ने रामगंगा विहार स्थित एक स्कूल में फायर सेफ्टी निरीक्षण अभियान चलाया।

अभियान के दौरान अग्निशमन अधिकारी ज्ञान प्रकाश शर्मा ने स्कूल परिसर में स्थापित अग्निशमन यंत्रों, आपातकालीन निकास मार्गों, विद्युत सुरक्षा व्यवस्था और अन्य अग्नि सुरक्षा उपकरणों का गहन निरीक्षण किया। उन्होंने यह सुनिश्चित किया कि सभी सुरक्षा उपकरण सही स्थिति में हैं और आपातकाल की स्थिति में उनका प्रभावी ढंग से उपयोग किया जा सके।

निरीक्षण के दौरान विद्यालय के शिक्षकों, कर्मचारियों और छात्रों को आग लगने की स्थिति में घबराने के बजाय सतर्कता से काम लेने, सुरक्षित निकासी के तरीकों, अग्निशमन यंत्रों के सही उपयोग तथा आपातकालीन सेवाओं को तत्काल सूचना देने के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। साथ ही समय-समय पर फायर सेफ्टी ऑडिट और मॉक ड्रिल आयोजित करने की भी सलाह दी गई।

मुख्य अग्निशमन अधिकारी डॉ राजीव कुमार पाण्डेय ने कहा कि विद्यालयों में अग्नि सुरक्षा के प्रति जागरूकता अत्यंत आवश्यक है। सुरक्षा मानकों का पालन और नियमित जांच किसी भी आपात स्थिति में छात्रों और कर्मचारियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। उन्होंने सभी से अग्नि सुरक्षा नियमों का पालन करने और सतर्क रहने की अपील की।