https://x.com/CMOfficeUP

मुरादाबाद। उत्तर प्रदेश एडीजी फायर पद्म..."> https://x.com/CMOfficeUP

मुरादाबाद। उत्तर प्रदेश एडीजी फायर पद्म..."> https://x.com/CMOfficeUP

मुरादाबाद। उत्तर प्रदेश एडीजी फायर पद्म...">

मुरादाबाद के अस्पताल में फायर सेफ्टी ऑडिट, अग्निशमन विभाग ने जांचे सुरक्षा इंतजाम

https://x.com/CMOfficeUP

मुरादाबाद। उत्तर प्रदेश एडीजी फायर पद्मजा चौहान एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सतपाल अंतिल के निर्देशों के क्रम में मुख्य अग्निशमन अधिकारी डॉ. राजीव कुमार पाण्डेय के निर्देशन में अग्निशमन विभाग ने कांठ रोड स्थित एक बड़े अस्पताल में व्यापक फायर सेफ्टी निरीक्षण अभियान चलाया।

इस दौरान अग्निशमन अधिकारी ज्ञान प्रकाश शर्मा ने अस्पताल परिसर में लगे अग्निशमन यंत्रों, फायर अलार्म सिस्टम, आपातकालीन निकास मार्गों तथा अन्य अग्नि सुरक्षा व्यवस्थाओं का गहन निरीक्षण किया। उन्होंने यह भी सुनिश्चित किया कि सभी अग्निशमन उपकरण कार्यशील अवस्था में हैं और आवश्यकता पड़ने पर उनका प्रभावी ढंग से उपयोग किया जा सके।

निरीक्षण के दौरान अस्पताल प्रबंधन एवं कर्मचारियों को आग लगने की स्थिति में अपनाई जाने वाली सुरक्षा सावधानियों, अग्निशमन यंत्रों के सही उपयोग, मरीजों की सुरक्षित निकासी तथा आपातकालीन स्थिति में त्वरित कार्रवाई के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। साथ ही सभी को समय-समय पर फायर सेफ्टी उपकरणों की जांच कराने और सुरक्षा मानकों का पूरी तरह पालन करने की सलाह दी गई।

मुख्य अग्निशमन अधिकारी डॉ राजीव कुमार पाण्डेय ने कहा कि अस्पताल जैसे संवेदनशील संस्थानों में अग्नि सुरक्षा व्यवस्था हमेशा चुस्त-दुरुस्त रहनी चाहिए, ताकि किसी भी आपात स्थिति में जनहानि और संपत्ति के नुकसान को रोका जा सके। उन्होंने लोगों से भी आग से बचाव के प्रति जागरूक रहने और सुरक्षा नियमों का पालन करने की अपील की।