रेल यात्रियों को बड़ी राहत: श्री भादरिया लाठी स्टेशन पर रुकेगी लीलण एक्सप्रेस और बांद्रा–जैसलमेर एक्सप्रेस

जयपुर। रेलवे ने यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए एक महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। अब श्री भादरिया लाठी स्टेशन पर जैसलमेर-जयपुर-जैसलमेर लीलण एक्सप्रेस तथा बांद्रा टर्मिनस-जैसलमेर-बांद्रा टर्मिनस एक्सप्रेस का प्रायोगिक आधार पर आगामी आदेशों तक ठहराव दिया जाएगा। इस फैसले से क्षेत्र के यात्रियों को लंबी दूरी की रेल सेवाओं का सीधा लाभ मिलेगा और यात्रा पहले से अधिक सुविधाजनक होगी।

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अमित सुदर्शन के अनुसार, गाड़ी संख्या 12467 जैसलमेर?जयपुर लीलण एक्सप्रेस का श्री भादरिया लाठी स्टेशन पर 19 जुलाई 2026 से रात्रि 1:14 बजे आगमन और 1:16 बजे प्रस्थान होगा। वहीं गाड़ी संख्या 12468 जयपुर-जैसलमेर लीलण एक्सप्रेस का इसी दिन से सुबह 4:00 बजे आगमन और 4:02 बजे प्रस्थान निर्धारित किया गया है।

इसी प्रकार गाड़ी संख्या 22931 बांद्रा टर्मिनस-जैसलमेर एक्सप्रेस का 25 जुलाई 2026 से श्री भादरिया लाठी स्टेशन पर सुबह 8:08 बजे आगमन और 8:10 बजे प्रस्थान होगा। जबकि गाड़ी संख्या 22932 जैसलमेर-बांद्रा टर्मिनस एक्सप्रेस का 18 जुलाई 2026 से शाम 6:54 बजे आगमन और 6:56 बजे प्रस्थान होगा।

रेलवे के इस निर्णय से श्री भादरिया लाठी और आसपास के क्षेत्रों के यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी। अब उन्हें लंबी दूरी की प्रमुख ट्रेनों का लाभ अपने निकटतम स्टेशन से ही मिल सकेगा, जिससे समय की बचत होगी और यात्रा अधिक सुगम एवं सुविधाजनक बनेगी। यह कदम क्षेत्र में बेहतर रेल संपर्क और यात्री सुविधाओं को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है।