वीरांगना लक्ष्मीबाई–मानिकपुर रेलखंड पर दोहरीकरण कार्य, उदयपुर सिटी–खजुराहो एक्सप्रेस का मार्ग बदलेगा

जयपुर। उत्तर मध्य रेलवे द्वारा वीरांगना लक्ष्मीबाई?मानिकपुर रेलखंड पर मऊरानीपुर?रोरा स्टेशनों के बीच दोहरीकरण कार्य के तहत नॉन-इंटरलॉकिंग का कार्य किया जा रहा है। इसके चलते रेल यातायात प्रभावित रहेगा और उत्तर पश्चिम रेलवे की एक जोड़ी एक्सप्रेस ट्रेन का मार्ग अस्थायी रूप से परिवर्तित किया गया है।

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अमित सुदर्शन ने बताया कि गाड़ी संख्या 19666 उदयपुर सिटी?खजुराहो एक्सप्रेस 27 जुलाई 2026 को उदयपुर सिटी से अपने निर्धारित मार्ग के बजाय वीरांगना लक्ष्मीबाई?दैलवारा?बिरारी?खजुराहो होकर संचालित होगी।

इसी प्रकार गाड़ी संख्या 19665 खजुराहो?उदयपुर सिटी एक्सप्रेस 28 जुलाई 2026 को खजुराहो से प्रस्थान कर खजुराहो?बिरारी?दैलवारा?वीरांगना लक्ष्मीबाई के परिवर्तित मार्ग से संचालित की जाएगी।

रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से यात्रा से पहले अपनी ट्रेन की नवीनतम स्थिति और समय-सारिणी की जानकारी रेलवे के आधिकारिक माध्यमों से प्राप्त करने की अपील की है, ताकि उन्हें किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।