यात्रियों के लिए राहत: अमृत भारत एक्सप्रेस के समय में बदलाव, जबलपुर–अयोध्या धाम स्पेशल का डभौरा में नया ठहराव

यात्रियों के लिए राहत: अमृत भारत एक्सप्रेस के समय में बदलाव, जबलपुर-अयोध्या धाम स्पेशल का डभौरा में नया ठहराव

रेल प्रशासन ने यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए दो महत्वपूर्ण निर्णय लिए हैं। पहला, गाड़ी संख्या 19725/19726 खातीपुरा-दरभंगा-खातीपुरा अमृत भारत एक्सप्रेस के बांदीकुई और दौसा स्टेशनों पर ठहराव समय में संशोधन किया गया है। नया समय 13 जुलाई 2026 से प्रभावी होगा। संशोधित समय के अनुसार ट्रेन बांदीकुई स्टेशन पर सुबह 6:38 बजे पहुंचेगी और 6:40 बजे प्रस्थान करेगी, जबकि दौसा स्टेशन पर 7:15 बजे आगमन और 7:17 बजे प्रस्थान करेगी।

इसके अलावा यात्रियों की मांग को देखते हुए गाड़ी संख्या 01705/01706 जबलपुर-अयोध्या धाम-जबलपुर विशेष ट्रेन का डभौरा स्टेशन पर अतिरिक्त ठहराव दिया गया है। यह व्यवस्था 01705 जबलपुर-अयोध्या धाम स्पेशल में 14 जुलाई 2026 से 29 दिसंबर 2026 तक तथा 01706 अयोध्या धाम-जबलपुर स्पेशल में 15 जुलाई 2026 से 30 दिसंबर 2026 तक लागू रहेगी। नई व्यवस्था के तहत ट्रेन डभौरा स्टेशन पर दोनों दिशाओं में दो मिनट के लिए रुकेगी, जिससे स्थानीय यात्रियों को यात्रा में अधिक सुविधा मिलेगी।