डीएम की अध्यक्षता में गोशाला एवं विभागीय कार्यों की समीक्षा, हर ब्लॉक में प्रतिमाह 10 गोवंश संरक्षण के निर्देश

देवरिया, 02 जुलाई 2026।कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी की अध्यक्षता में विभागीय समीक्षा बैठक एवं जनपद के ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों में संचालित गोवंश आश्रय स्थलों की स्थापना, क्रियान्वयन व प्रबंधन को लेकर जनपद स्तरीय अनुश्रवण एवं मूल्यांकन बैठक आयोजित हुई।जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि जिले के प्रत्येक विकास खण्ड में प्रतिमाह कम से कम 10 निराश्रित गोवंश को संरक्षित कर उनकी टैगिंग व अभिलेखीकरण सुनिश्चित किया जाए।चारागाह की भूमि पर चारा बुआई का कार्य शीघ्र पूरा करने को कहा गया।पशु चिकित्सा, बधियाकरण एवं कृत्रिम गर्भाधान के लक्ष्यों की प्रगति की समीक्षा कर शत-प्रतिशत पूर्ति के निर्देश दिए गए। विकास खण्ड बरहज एवं देसही देवरिया में लेयर फार्मिंग तथा जनपद स्तर पर हैचरी फार्म स्थापित करने को कहा गया।सभी बीडीओ व डीपीआरओ को मनरेगा कार्ययोजना में प्राइमरी स्कूल की बाउंड्री-शौचालय, स्वास्थ्य केंद्र व पशु चिकित्सालय/पशु सेवा केंद्रों के भवनों व शौचालयों के निर्माण को शामिल करने के निर्देश दिए।आईजीआरएस पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों का समयबद्ध व पारदर्शी निस्तारण करने के सख्त निर्देश दिए गए।जिलाधिकारी ने कहा कि गोवंश संरक्षण व जनकल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन में लापरवाही क्षम्य नहीं होगी। सभी विभाग आपसी समन्वय से कार्य कर लक्ष्यों को प्राप्त करें।बैठक में मुख्य विकास अधिकारी, जिला विकास अधिकारी, परियोजना निदेशक, उपायुक्त मनरेगा, समस्त पशु चिकित्साधिकारी, उप मुख्य पशु चिकित्साधिकारी, खण्ड विकास अधिकारी, अधिशासी अधिकारी नगर पंचायत/नगर पालिका तथा गोशाला से संबंधित ग्राम पंचायत सचिव शामिल हुए।