मझोला पुलिस को मिली सफलता, वारंटी अभियुक्त गिरफ्तार

मझोला पुलिस को मिली सफलता, वारंटी अभियुक्त गिरफ्तार

मुरादाबाद। मझोला थाना पुलिस को वांछित अभियुक्तों की धरपकड़ अभियान के तहत एक महत्वपूर्ण सफलता मिली है। न्यायालय से जारी वारंट के आधार पर पुलिस टीम ने लंबे समय से फरार चल रहे एक वारंटी अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस जानकारी के अनुसार मुकदमा चल रहा था एवं अपराध संख्या 769/2022, धारा 4/25 के तहत दर्ज मामले में वांछित वारंटी अभियुक्त अंकुल पुत्र बबलू, निवासी दान सहाय की मिलक, थाना मझोला, जिला मुरादाबाद की गिरफ्तारी के लिए विशेष प्रयास किए जा रहे थे।

इसी क्रम में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के आदेश से खुलशालपुर चौकी इंचार्ज मनोज पवार ने लेपर्ड-32 टीम के साथ कार्रवाई करते हुए हेड कांस्टेबल दुर्गेश और हेड कांस्टेबल मोहित शर्मा के सहयोग से लगातार प्रयास कर अभियुक्त को उसके घर से परिजनों की मौजूदगी में नियमानुसार पुलिस हिरासत में ले लिया।

पुलिस टीम द्वारा गिरफ्तार अभियुक्त को आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद समय से माननीय न्यायालय में पेश किया जाएगा।

मझोला पुलिस की इस कार्रवाई को अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में एक महत्वपूर्ण सफलता माना जा रहा है।