बिजली चोरी रोकने के लिए पावर कॉरपोरेशन की बड़ी कार्रवाई, 5 मामलों की रिपोर्ट थाना मझोला में दर्ज

बिजली चोरी रोकने के लिए पावर कॉरपोरेशन की बड़ी कार्रवाई, 5 मामलों की रिपोर्ट थाना मझोला में दर्ज

मुरादाबाद। बिजली चोरी पर प्रभावी रोकथाम के लिए पावर कॉरपोरेशन द्वारा लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में 25 जून को विद्युत विभाग की टीम द्वारा जांच अभियान के दौरान बिजली चोरी के 5 मामलों का खुलासा किया गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, विद्युत विभाग के अधिकारियों द्वारा जांच के दौरान संबंधित उपभोक्ताओं के खिलाफ विद्युत चोरी अधिनियम की धारा 135 के अंतर्गत कुल 05 चेकिंग रिपोर्ट तैयार कर थाना एंटी पावर थेफ्ट, मझोला, मुरादाबाद में प्रस्तुत की गईं।

जांच के दौरान ग्राम रमनावाला और गौंडेरा आलम क्षेत्र में विद्युत चोरी के मामले सामने आए, जिनके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

विद्युत विभाग के अधिकारियों ने बताया कि बिजली चोरी रोकने और राजस्व हानि कम करने के उद्देश्य से यह अभियान लगातार जारी रहेगा। विभाग ने आम जनता से अपील की है कि बिजली का उपयोग वैध कनेक्शन के माध्यम से करें और किसी भी प्रकार की बिजली चोरी से बचें।

इस कार्रवाई को विभाग की सतर्कता और पारदर्शी कार्यशैली की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।