ग्रामीण पत्रकारिता दिवस पर खेरागढ़ में लगेगा निशुल्क मेडिकल कैंप, जांच व दवाएं भी मिलेंगी

सुमित गर्ग संवाददाता,

खेरागढ़। ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन द्वारा 27 मई को ग्रामीण पत्रकारिता दिवस के अवसर पर अग्रवाल भवन खेरागढ़ में निशुल्क मेडिकल कैंप का आयोजन किया जाएगा। कैंप का समय सुबह 8 बजे से 11 बजे तक रहेगा।

जिला अध्यक्ष विष्णु सिकरवार ने बताया कि कैंप में मरीजों की निःशुल्क स्वास्थ्य जांच की जाएगी तथा जरूरतमंदों को मुफ्त दवाइयों का वितरण भी किया जाएगा। विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम द्वारा सामान्य रोगों, ब्लड प्रेशर, शुगर सहित विभिन्न स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं की जांच कर परामर्श दिया जाएगा।

उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाने के उद्देश्य से यह कैंप आयोजित किया जा रहा है, ताकि अधिक से अधिक लोग स्वास्थ्य लाभ ले सकें। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों के पहुंचने की संभावना है।