बेटी के असिस्टेंट मैनेजर बनने पर परिवार में दौड़ी खुशी की लहर,पहले ही प्रयास में हासिल की अक्षरा ने सफलता 

शिवम गर्ग संवाददाता-घिरोर

घिरोर,

होनहार छात्र - छात्रा जब कोई सम्मानजनक लक्ष्य को प्राप्त करता है तो उसके साथ परिवार और जानने वालों में हर्ष का ठिकाना नहीं रहता।

आपको बताते चलें कि कस्बा निवासी रोहित अग्रवाल की पुत्री अक्षरा अग्रवाल उम्र 22 वर्ष ने ग्रामीण बैंक में असिस्टेंट मैनेजर के पद पर नौकरी प्राप्त करके माता - पिता का मान बढ़ाया है । प्राप्त जानकारी के अनुसार अक्षरा अग्रवाल शुरू से ही पढ़ने में होशियार थी । बैंक में जॉब करना उसका लक्ष्य था। इस लक्ष्य को अक्षरा ने अपने पहले ही प्रयास में हासिल भी कर लिया । सबसे बड़ी बात यह है अक्षरा ने घर बैठे ऑनलाइन ही तैयारी की । पहली पोस्टिंग बरेली जिले की भरतपुर शाखा ( फरीदपुर ) में हाल ही ज्वाइनिंग प्राप्त की है । अक्षरा के पिता कपड़े का व्यवसाय करते हैं और माँ पारुल अग्रवाल गृहणी हैं । अक्षरा की इस उपलब्धि पर संदीप तिवारी , पप्पन अग्रवाल , सचिंद्र सिंह , गोविंद भदौरिया , पूर्व चेयरमैन दिनेश , घनश्याम गुप्ता, संजय शर्मा , सुधीर अग्रवाल , अनुज अग्रवाल , पवन गुप्ता , अमित गर्ग , पुनीत गर्ग, कृष्णकांत वर्मा , डिम्पल जैन, रचित अग्रवाल आदि ने बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं ।