समपार संख्या 300 ए पर मरम्मत कार्य, 17 मई की रात से 18 मई सुबह तक रहेगा यातायात बंद मानपुर नगरिया-सोरों शूकर क्षेत्र के बीच रेल फाटक पर होगी ओवरहॉलिंग, वैकल्पिक मार्ग घोषित

समपार संख्या 300 ए पर मरम्मत कार्य, 17 मई की रात से 18 मई सुबह तक रहेगा यातायात बंद

मानपुर नगरिया-सोरों शूकर क्षेत्र के बीच रेल फाटक पर होगी ओवरहॉलिंग, वैकल्पिक मार्ग घोषित

बरेली। रेलवे प्रशासन द्वारा इज्जतनगर मंडल के अंतर्गत मानपुर नगरिया - सोरों शूकर क्षेत्र स्टेशनों के मध्य किमी संख्या 407/12-13 पर स्थित समपार संख्या 300 ए (सोरों-सहावर मार्ग) पर सावधिक ओवरहॉलिंग एवं मरम्मत कार्य किया जाएगा।रेल प्रशासन के अनुसार इस कार्य के चलते 17 मई 2026 को सायं 8:00 बजे से 18 मई 2026 को प्रातः 08:00 बजे तक संबंधित समपार पर सड़क यातायात पूर्णतया बंद रहेगा।रेलवे ने बताया कि इस दौरान सड़क उपयोगकर्ताओं के लिए वैकल्पिक मार्ग बरेली-कासगंज मार्ग पर स्थित समपार संख्या 299 स्पेशल रहेगा, जहां से यातायात संचालित किया जा सकेगा।रेल प्रशासन ने आमजन से अपील की है कि निर्धारित अवधि में यात्रा के दौरान वैकल्पिक मार्ग का प्रयोग करें तथा सहयोग प्रदान करें। साथ ही सड़क उपयोगकर्ताओं को होने वाली असुविधा के लिए रेलवे प्रशासन ने खेद व्यक्त किया है।यह जानकारी संजीव शर्मा, वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक, इज्जतनगर द्वारा दी गई।