सालावास–बासनी–भगत की कोठी खंड में नॉन इंटरलॉकिंग कार्य, काठगोदाम–जैसलमेर एक्सप्रेस का बदला मार्ग

बरेली। रेलवे प्रशासन द्वारा उत्तर पश्चिम रेलवे के जोधपुर मंडल के सालावास बासनी भगत की कोठी रेलखंड पर ऑटोमेटिक ब्लॉक सिग्नलिंग स्थापित किए जाने हेतु नॉन इंटरलॉकिंग कार्य किया जा रहा है। इस कार्य के कारण रेल यातायात प्रभावित रहेगा तथा कुछ ट्रेनों के संचालन में बदलाव किया गया है।

इज्जतनगर मंडल के वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक संजीव शर्मा के अनुसार, गाड़ी संख्या 15014 काठगोदाम?जैसलमेर एक्सप्रेस जो 20 मई 2026 को काठगोदाम से चलेगी, उसे निर्धारित मार्ग फुलेरा अजमेर मड़वाड़ लूनी भगत की कोठी?जोधपुर के स्थान पर परिवर्तित मार्ग फुलेरा डेगाना मेड़ता रोड जोधपुर के रास्ते संचालित किया जाएगा।

मार्ग परिवर्तन के चलते इस ट्रेन का ठहराव मकराना, डेगाना एवं मेड़ता रोड स्टेशनों पर दिया जाएगा। रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा से पहले ट्रेन के समय और मार्ग की अद्यतन जानकारी अवश्य प्राप्त कर लें।