समपार संख्या 248 पर एलएचएस निर्माण कार्य, मेला स्पेशल ट्रेनों का संचालन प्रभावित

समपार संख्या 248 पर एलएचएस निर्माण कार्य, मेला स्पेशल ट्रेनों का संचालन प्रभावित

05307 ट्रेन इज्जतनगर पर होगी समाप्त, 05308 ट्रेन इज्जतनगर से होगी रवाना

बरेली। इज्जतनगर मंडल के अंतर्गत बरेली सिटी यार्ड में स्थित समपार संख्या 248/स्पेशल (श्मशान भूमि) पर रेलवे प्रशासन द्वारा एलएचएस (लिमिटेड हाइट सबवे) निर्माण कार्य कराया जा रहा है। निर्माण कार्य के चलते रेल यातायात प्रभावित रहेगा और यात्रियों की सुविधा व सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए दो मेला स्पेशल ट्रेनों को शॉर्ट-टर्मिनेट एवं शॉर्ट-ओरिजनेट किया गया है।

रेलवे द्वारा जारी सूचना के अनुसार 05307 टनकपुर-बरेली जंक्शन मेला स्पेशल ट्रेन दिनांक 12 मई, 2026 को इज्जतनगर स्टेशन पर ही अपनी यात्रा समाप्त करेगी। इस कारण यह ट्रेन इज्जतनगर से बरेली जंक्शन के मध्य संचालित नहीं होगी और उक्त खंड में निरस्त रहेगी।

वहीं 05308 बरेली जंक्शन-टनकपुर मेला स्पेशल ट्रेन दिनांक 13 मई, 2026 को बरेली जंक्शन के स्थान पर इज्जतनगर स्टेशन से रवाना होगी। इस कारण यह ट्रेन बरेली सिटी से इज्जतनगर के बीच निरस्त रहेगी।

रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा पर निकलने से पहले संबंधित ट्रेन की समय-सारणी एवं स्थिति की जानकारी अवश्य प्राप्त कर लें, ताकि किसी प्रकार की असुविधा से बचा जा सके।

रेलवे अधिकारियों ने बताया कि एलएचएस निर्माण कार्य पूरा होने के बाद क्षेत्र में यातायात अधिक सुरक्षित एवं सुगम हो जाएगा।

यह जानकारी संजीव शर्मा, वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक, इज्जतनगर मंडल द्वारा दी गई।