बांद्रा टर्मिनस–गोरखपुर–बोरीवली ग्रीष्मकालीन स्पेशल ट्रेन का संचालन 17 व 18 मई को

बांद्रा टर्मिनस?गोरखपुर?बोरीवली ग्रीष्मकालीन स्पेशल ट्रेन का संचालन 17 व 18 मई को
यात्रियों की अतिरिक्त सुविधा के लिए रेलवे ने घोषित किया विशेष संचालन
गोरखपुर। ग्रीष्मकाल में यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेल प्रशासन ने अतिरिक्त सुविधा प्रदान करने के उद्देश्य से 09157/09158 बांद्रा टर्मिनस?गोरखपुर?बोरीवली ग्रीष्मकालीन विशेष ट्रेन के संचालन का निर्णय लिया है। यह विशेष गाड़ी बांद्रा टर्मिनस से 17 मई 2026 तथा वापसी में गोरखपुर से 18 मई 2026 को संचालित की जाएगी।
09157 बांद्रा टर्मिनस?गोरखपुर स्पेशल का समय
गाड़ी संख्या 09157 दिनांक 17 मई 2026 को बांद्रा टर्मिनस से 00:30 बजे प्रस्थान करेगी। यह ट्रेन बोरीवली, वापी, सूरत, वडोदरा, रतलाम, नागदा, कोटा, सवाई माधोपुर, बयाना, भरतपुर, मथुरा जंक्शन, हाथरस सिटी, कासगंज, बरेली सिटी, इज्जतनगर, पीलीभीत, मैलानी, सीतापुर, बुढ़वल, गोंडा, बस्ती और खलीलाबाद होते हुए गोरखपुर 17:30 बजे पहुंचेगी।
09158 गोरखपुर?बोरीवली स्पेशल का समय
वापसी में गाड़ी संख्या 09158 दिनांक 18 मई 2026 को गोरखपुर से 20:30 बजे प्रस्थान करेगी। यह ट्रेन खलीलाबाद, बस्ती, गोंडा, बुढ़वल, सीतापुर, मैलानी, पीलीभीत, इज्जतनगर, बरेली सिटी, कासगंज, हाथरस सिटी, मथुरा जंक्शन, भरतपुर, बयाना, सवाई माधोपुर, कोटा, नागदा, रतलाम, वडोदरा, सूरत और वापी होते हुए बोरीवली 11:30 बजे पहुंचेगी।
ट्रेन में कुल 22 कोच लगाए जाएंगे
रेल प्रशासन के अनुसार इस विशेष ट्रेन में शयनयान श्रेणी के 7 कोच, सामान्य द्वितीय श्रेणी के 13 कोच, एलएसएलआरडी का 1 कोच तथा जनरेटर सह लगेज यान का 1 कोच सहित कुल 22 कोच लगाए जाएंगे।
रेलवे ने यात्रियों से अनुरोध किया है कि यात्रा से पहले ट्रेन के समय और ठहराव की जानकारी अवश्य प्राप्त कर लें।
सुमित कुमार, मुख्य जनसंपर्क अधिकारी