गोरखपुर-लालकुआँ ग्रीष्मकालीन साप्ताहिक विशेष ट्रेन 11 फेरे निरस्त

बरेली। रेल प्रशासन ने परिचालनिक कारणों के चलते 05009/05010 गोरखपुर-लालकुआँ-गोरखपुर ग्रीष्मकालीन साप्ताहिक विशेष गाड़ी के कुल 11 फेरों को निरस्त करने का निर्णय लिया है। इस निर्णय से यात्रियों को असुविधा का सामना करना पड़ सकता है।

रेलवे द्वारा जारी सूचना के अनुसार, गाड़ी संख्या 05009 गोरखपुर-लालकुआँ ग्रीष्मकालीन साप्ताहिक विशेष जो 01 मई से 10 जुलाई, 2026 तक संचालित होनी थी, अब इस अवधि में निरस्त रहेगी। वहीं गाड़ी संख्या 05010 लालकुआँ-गोरखपुर ग्रीष्मकालीन साप्ताहिक विशेष जो 02 मई से 11 जुलाई, 2026 तक चलाई जानी थी, उसे भी इस दौरान निरस्त किया गया है।

रेल प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा पर निकलने से पहले ट्रेन की स्थिति की जानकारी रेलवे की अधिकृत वेबसाइट, एनटीईएस या रेलवे हेल्पलाइन से अवश्य प्राप्त कर लें।

यह जानकारी संजीव शर्मा, वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक, इज्जतनगर मंडल द्वारा दी गई।