मुंबई सेंट्रल–काठगोदाम ग्रीष्मकालीन स्पेशल ट्रेन का एक फेरे के लिए अवधि विस्तार

मुंबई सेंट्रल?काठगोदाम ग्रीष्मकालीन स्पेशल ट्रेन का एक फेरे के लिए अवधि विस्तार

20 मई को मुंबई से, 21 मई को काठगोदाम से चलेगी सुपरफास्ट साप्ताहिक विशेष गाड़ी

गोरखपुर। ग्रीष्मकाल में यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे प्रशासन ने यात्रियों की सुविधा हेतु 09075/09076 मुंबई सेंट्रल?काठगोदाम?मुंबई सेंट्रल सुपरफास्ट साप्ताहिक ग्रीष्मकालीन विशेष ट्रेन के संचालन की अवधि को एक अतिरिक्त फेरे के लिए बढ़ा दिया है।

रेलवे द्वारा जारी सूचना के अनुसार यह विशेष ट्रेन मुंबई सेंट्रल से 20 मई 2026 तथा वापसी में काठगोदाम से 21 मई 2026 को संचालित की जाएगी।

09075 मुंबई सेंट्रल?काठगोदाम स्पेशल का समय

गाड़ी संख्या 09075 दिनांक 20 मई 2026 को मुंबई सेंट्रल से 10:55 बजे प्रस्थान करेगी। यह ट्रेन बोरीवली, वापी, वलसाड, सूरत, वडोदरा, रतलाम, कोटा, गंगापुर सिटी, हिण्डौन सिटी, भरतपुर, मथुरा, हाथरस सिटी, कासगंज, बदायूं, बरेली जंक्शन, बरेली सिटी, इज्जतनगर, बहेड़ी, किच्छा, लालकुआं और हल्द्वानी होते हुए काठगोदाम 14:30 बजे पहुंचेगी।

09076 काठगोदाम?मुंबई सेंट्रल स्पेशल का समय

वापसी में गाड़ी संख्या 09076 दिनांक 21 मई 2026 को काठगोदाम से 17:30 बजे प्रस्थान करेगी। यह ट्रेन हल्द्वानी, लालकुआं, किच्छा, बहेड़ी, इज्जतनगर, बरेली सिटी, बरेली जंक्शन, बदायूं, कासगंज, हाथरस सिटी, मथुरा, भरतपुर, हिण्डौन सिटी, गंगापुर सिटी, कोटा, रतलाम, वडोदरा, सूरत, वलसाड, वापी, बोरीवली होते हुए मुंबई सेंट्रल 21:00 बजे पहुंचेगी।

ट्रेन में कुल 18 कोच लगाए जाएंगे

रेलवे प्रशासन के अनुसार इस विशेष गाड़ी में एसी तृतीय श्रेणी के 5 कोच, एसी द्वितीय श्रेणी का 1 कोच, शयनयान के 8 कोच, साधारण द्वितीय श्रेणी के 2 कोच तथा जीएसएलआरडी के 2 कोच सहित कुल 18 कोच लगाए जाएंगे।

रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा से पूर्व समय-सारिणी की जानकारी अवश्य प्राप्त कर लें।

सुमित कुमार, मुख्य जनसंपर्क अधिकारी