गोरखपुर: मुंबई सेन्ट्रल–काठगोदाम साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन की अवधि बढ़ी, दो अतिरिक्त फेरे चलेंगे

ग्रीष्मकाल में यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेल प्रशासन ने पूर्व से संचालित 09075/09076 मुंबई सेन्ट्रल?काठगोदाम?मुंबई सेन्ट्रल ग्रीष्मकालीन साप्ताहिक विशेष ट्रेन के संचालन अवधि का विस्तार किया है।

रेल प्रशासन के अनुसार यह ट्रेन अब 02 अतिरिक्त फेरों के लिए चलाई जाएगी।

यह विशेष गाड़ी मुंबई सेन्ट्रल से 06 एवं 13 मई 2026 (बुधवार) को तथा काठगोदाम से 07 एवं 14 मई 2026 (बृहस्पतिवार) को संचालित होगी।

ट्रेन का संचालन पूर्व निर्धारित मार्ग, समय और ठहराव के अनुसार ही किया जाएगा।

रेल प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा से पहले ट्रेन से संबंधित जानकारी रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट या हेल्पलाइन से अवश्य प्राप्त करें।

सुमित कुमार, मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी