बहराइच पीएम मोदी पर टिप्पणी को लेकर सपा सांसद के खिलाफ BJP महिला मोर्चा का प्रदर्शन कार्रवाई की मांग। 

बहराइच। सपा सांसद अजेंद्र सिंह लोधी द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विरुद्ध की गई कथित आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर बीजेपी महिला मोर्चा ने कड़ा विरोध जताया। जिला उपाध्यक्ष डॉ. अभिलाषा वर्मा सहित हमाम महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं ने शहीद स्मारक पार्क से कलेक्ट्रेट तक विरोध जुलूस निकाला। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने सपा सांसद के खिलाफ नारेबाजी की और उन पर कार्रवाई की मांग की। डॉ. अभिलाषा वर्मा ने कहा कि हमीरपुर से समाजवादी पार्टी के सांसद अजेंद्र सिंह लोधी ने पीएम मोदी के खिलाफ आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल किया है, जो निंदनीय है। महिला मोर्चा ने मांग की कि सपा सांसद सार्वजनिक रूप से प्रधानमंत्री से माफी मांगें और उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई हो। प्रदर्शन के बाद कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर प्रशासन को ज्ञापन सौंपा। इस दौरान बड़ी संख्या में महिला मोर्चा की पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहीं