एडी हेल्थ डॉक्टर अल्पना रानी गुप्ता ने किया पयागपुर CHC का औचक निरीक्षण व्यवस्थाएं मिलीं दुरुस्त। 

बहराइच जनपद के पयागपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) का एडी स्वास्थ्य डॉ. अल्पना रानी गुप्ता ने औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अस्पताल की स्वास्थ्य सेवाओं, साफ-सफाई व्यवस्था, इमरजेंसी ड्यूटी रोस्टर तथा विभिन्न वार्डों का गहन निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।निरीक्षण के दौरान एडी हेल्थ ने लेबर रूम, जेएसवाई वार्ड, ओपीडी सहित अन्य विभागों का मुआयना किया। इस दौरान सभी कर्मचारी अपने-अपने कार्यस्थल पर उपस्थित मिले, जिस पर उन्होंने संतोष व्यक्त किया। अस्पताल परिसर में साफ-सफाई और मरीजों को दी जा रही सुविधाओं को देखकर उन्होंने स्वास्थ्य केंद्र की कार्यप्रणाली की सराहना की।डॉ. अल्पना रानी गुप्ता ने अस्पताल में भर्ती लाभार्थियों और मरीजों से सीधे बातचीत कर स्वास्थ्य सेवाओं का फीडबैक भी लिया। मरीजों ने अस्पताल में मिल रही सुविधाओं और चिकित्सकीय सेवाओं पर संतोष जताया।उन्होंने अधीक्षक डॉ. धीरेंद्र तिवारी एवं पूरी स्वास्थ्य टीम की प्रशंसा करते हुए कहा कि पयागपुर CHC स्वास्थ्य सूचकांकों में बेहतर प्रदर्शन कर रहा है। साथ ही उन्होंने निर्देश दिए कि शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्रत्येक जरूरतमंद मरीज तक समय से पहुंचाया जाए।इस दौरान डॉ. शरद भारती, बीपीएम अनुपम शुक्ल, बीसीपीएम अजय यादव, अनिल राठौर, पवन कुमार, मेहबून निशा सहित स्टाफ नर्स एवं अन्य स्वास्थ्यकर्मी उपस्थित रहे।