बहराइच यूपीएमएसआरए ने स्वास्थ्य सेवाओं को सस्ता करने के लिए किया प्रदर्शन सौंपा ज्ञापन। 

बहराइच। जिले में उत्तर प्रदेश मेडिकल एंड सेल्स रिप्रेजेंटेटिव्स एसोसिएशन (UPMSRA) ने बहराइच में अपनी चार सूत्रीय मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा है। संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष अरुण सिंह के नेतृत्व में मेडिकल रिप्रेजेंटेटिव्स ने स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार और दवाओं की कीमतों को नियंत्रित करने की मांग उठाई। अरुण सिंह ने बताया कि उनकी प्रमुख मांगों में स्वास्थ्य सेवाओं को सस्ता करना, दवाओं और सर्जिकल सामान पर जीएसटी (GST) को 0% करना और स्वास्थ्य बजट को जीडीपी का 5% करना शामिल है। उन्होंने कॉर्पोरेट सेक्टर द्वारा दवाओं की एमआरपी बढ़ाकर की जा रही मनमानी और भ्रष्टाचार पर भी चिंता जताई। इसके अलावा, संगठन ने सरकारी और निजी अस्पतालों में मेडिकल रिप्रेजेंटेटिव्स के काम करने के अधिकार को सुनिश्चित करने की मांग की। अरुण सिंह ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगें पूरी नहीं हुईं, तो वे आंदोलन को और तेज करेंगे और इसे जनमानस तक ले जाएंगे। इस दौरान संगठन के कई सदस्य मौजूद रहे।