सीएचसी पयागपुर में एचपीवी वैक्सीन का शुभारंभ किशोरियों को मिलेगा सर्वाइकल कैंसर से बचाव।

पयागपुर। सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए सीएचसी पयागपुर में एचपीवी वैक्सीन का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन विधायक पयागपुर सुभाष त्रिपाठी ने फीता काटकर किया और 14 वर्ष पूर्ण कर चुकी बालिकाओं को वैक्सीन लगवाकर अभियान की शुरुआत की।इस अवसर पर विधायक सुभाष त्रिपाठी ने लोगों को एचपीवी वैक्सीन के प्रति जागरूक करते हुए बताया कि क्षेत्र में वैक्सीन पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है। उन्होंने अपील की कि 14 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुकी (15 वर्ष से कम) सभी बालिकाओं का टीकाकरण अवश्य कराएं। सीएचसी पयागपुर में प्रतिदिन सुबह 9 बजे से दोपहर 2 बजे तक टीकाकरण किया जा रहा है।कार्यक्रम के दौरान अधीक्षक डॉ. धीरेन्द्र तिवारी, डॉ. प्रमोद तिवारी, डॉ. पल्लवी सिंह, डॉ. शरद भारती, बीपीएम अनुपम शुक्ल, पवन कुमार, हिमांशु मिश्रा, अजीत शुक्ल, सभासद संचित शुक्ला व पवन शर्मा सहित अन्य लोग मौजूद रहे। टीकाकरण के बाद लाभार्थियों को डिजिटल प्रमाण पत्र भी जारी किया गया। एएनएम खुशबू तिवारी और स्टाफ नर्स आशा देवी ने सत्र में सहयोग प्रदान किया।