खेलकूद कार्यक्रम से होता है बच्चों का सर्वांगीण विकास डॉ विनय कुमार सक्सेना।

बहराइच, जनपद स्तरीय पी एम श्री विद्यालय के एक दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी आशीष कुमार सिंह के तत्वाधान मेँ किसान स्नातकोत्तर महाविद्यालय के प्रांगण में किया गया जिसमें मुख्य अतिथि के रूप मेँ किसान स्नातकोत्तर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ विनय कुमार सक्सेना के द्वारा मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण करने के बाद प्रतियोगिता का प्रारंभ हुआ, जनपद के समस्त ब्लॉकों के पीएम श्री विद्यालयों के बच्चे इस खेलकूद प्रतियोगिता में प्रतिभाग किये..जिसमें 100 मीटर 200 मीटर दौड़ कबड्डी खो -खो,ऊंची कूद,लंबी कूद में भाग लिया.. साथ ही साथ बच्चों के द्वारा रंगोली निर्माण तथा हास्य व्यंग्य गीत कविता के माध्यम से उपस्थित लोगों का मन मोहा | ...खेलकूद कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्राचार्य डॉ विनय कुमार सक्सेना ने बताया कि खेलकूद प्रतियोगिता से बच्चों का सर्वांगीण विकास होता है और उनमें पढ़ने के ललक बढ़ती है, समय-समय पर खेल का आयोजन करना चाहिए

खेल प्रतियोगिता विद्यार्थियों के जीवन का एक महत्वपूर्ण हिस्सा होती है। यह न केवल शारीरिक विकास में सहायक होती है, बल्कि मानसिक, सामाजिक और नैतिक गुणों के विकास में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। विद्यालयों में समय-समय पर आयोजित होने वाली खेल प्रतियोगिताएँ छात्रों में उत्साह और ऊर्जा का संचार करती हैं।

कॉलेज के गेम प्रभारी डॉक्टर सूर्यभान रावत कार्यक्रम का आयोजन जिला संबंधित प्रशिक्षण प्रदीप कुमार वर्मा, तथा कार्यक्रम का संचालन वीरेंद्र पाल सिंह एवं कार्यक्रम मेँ मुख्य अतिथियों का आभार व धन्यवाद राजेश कुमार मिश्रा ने किया.. विजयी बच्चों को पुरस्कार वित्त एवं लेखा अधिकारी वीरेश कुमार वर्मा ने दिया, जनपद स्तर पर खेलकूद कार्यक्रम में व्यायाम शिक्षक महेंद्र प्रताप सिंह, पीएम श्री विद्यालय के प्रधानाध्यापक रजनीश पाठक, वीरेंद्र कुमार, प्रीति मिश्रा, डॉ नन्द कुमार शुक्ला, अभिमन्यु त्रिपाठी, संतोष सिंह, शक्तिधर पाठक, शैलेन्द्र कुमार वर्मा, श्याम सुन्दर, शबनम, नदीम अहमद, रघुकुल शिरोमणि, योगेश गुप्ता, विनोद यादव अखिलेश कुमार, दिलीप वर्मा आदि शिक्षकों ने कार्यक्रम को सफल बनाने में पूर्ण सहयोग किया |