जम्मू तवी तक बढ़ी वंदे भारत एक्सप्रेस, 30 अप्रैल को होगा भव्य उद्घाटन,

जम्मू तवी तक बढ़ी वंदे भारत एक्सप्रेस, 30 अप्रैल को होगा भव्य उद्घाटन

अमरनाथ यात्रा से पहले यात्रियों को बड़ी सौगात, जम्मू से श्रीनगर तक तेज सफर

जम्मू, 24 अप्रैल 2026। उत्तर रेलवे के जम्मू मंडल ने यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए श्री माता वैष्णो देवी कटरा?श्रीनगर वंदे भारत एक्सप्रेस (26401/26402) के जम्मू तवी तक विस्तार की घोषणा की है। यह निर्णय जम्मू-कश्मीर में यात्रियों की बढ़ती मांग और सुविधाजनक रेल सेवा को ध्यान में रखते हुए लिया गया है।

इस महत्वपूर्ण विस्तार का भव्य उद्घाटन 30 अप्रैल 2026 को किया जाएगा। उद्घाटन के अवसर पर जम्मू तवी से श्रीनगर के लिए उद्घाटन विशेष ट्रेन संख्या 02601 संचालित की जाएगी।

रेलवे अधिकारियों के अनुसार यह सुविधा खासतौर पर अमरनाथ यात्रा से पहले यात्रियों के लिए बड़ी राहत मानी जा रही है, जिससे जम्मू से घाटी तक यात्रा अधिक आसान, तेज और आरामदायक हो जाएगी।

उद्घाटन विशेष ट्रेन 02601 का पूरा विवरण

ट्रेन संख्या: 02601 (उद्घाटन विशेष)

तिथि: 30 अप्रैल 2026 (गुरुवार)

ट्रेन संरचना: 20 कोच वाली अत्याधुनिक वंदे भारत रेक

समय-सारणी (टाइम टेबल)

जम्मू तवी - प्रस्थान: 10:30 बजे

श्री माता वैष्णो देवी कटरा - आगमन: 11:54 बजे, प्रस्थान: 11:59 बजे (बोर्डिंग/डी-बोर्डिंग)

श्रीनगर - आगमन: 15:05 बजे

रेलवे ने बताया कि वंदे भारत ट्रेन के नियमित संचालन की तिथि और समय की घोषणा जल्द ही अलग से जारी की जाएगी।

उत्तर रेलवे के अनुसार जम्मू तवी तक विस्तार से यात्रियों को तेज, सुरक्षित और आधुनिक रेल सुविधा मिलेगी, जिससे पर्यटन, धार्मिक यात्राओं और स्थानीय आवागमन को भी बड़ा लाभ होगा।