यात्रियों की सुविधा: जम्मू राजधानी एक्सप्रेस में अतिरिक्त 3AC कोच की अवधि बढ़ी

जम्मू,यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए उत्तर रेलवे के जम्मू मंडल ने यात्रियों को बेहतर और आरामदायक यात्रा सुविधा देने के लिए राजधानी एक्सप्रेस (ट्रेन संख्या 12425/12426) में अस्थायी रूप से लगाए जाने वाले अतिरिक्त 3AC कोच की अवधि बढ़ाने का निर्णय लिया है।

रेलवे के अनुसार पहले यह अतिरिक्त कोच 25 अप्रैल से 30 अप्रैल तक लगाने की योजना थी, लेकिन आगामी ग्रीष्मकालीन अवकाश और यात्रियों की अधिक मांग को देखते हुए अब इसकी समय अवधि को आगे बढ़ा दिया गया है।

इस निर्णय से ट्रेन की यात्री वहन क्षमता में वृद्धि होगी और प्रतीक्षा सूची में चल रहे यात्रियों को कन्फर्म टिकट मिलने में राहत मिलेगी।

संशोधित व्यवस्था

ट्रेन संख्या 12426 में अतिरिक्त 3AC कोच

01 मई से 08 मई 2026 तक जोड़ा जाएगा

रेलवे अधिकारियों ने बताया कि जम्मू मंडल यात्रियों की सुविधा और मांग का लगातार आकलन करता रहता है, इसी के तहत यह निर्णय लिया गया है।

यात्री टिकट बुकिंग भारतीय रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट या आरक्षण केंद्रों के माध्यम से कर सकते हैं।

राघवेंद्र सिंह जनसंपर्क निरीक्षक जम्मू मंडल