जम्मू-श्रीनगर के लिए विशेष ‘वंदे भारत’ ट्रेन का अनावरण शून्य से नीचे तापमान में भी दौड़ेगी, पहली बार ‘विंटराइजेशन’ तकनीक से लैस

जम्मू-श्रीनगर के लिए विशेष ?वंदे भारत? ट्रेन का अनावरण

शून्य से नीचे तापमान में भी दौड़ेगी, पहली बार ?विंटराइजेशन? तकनीक से लैस

जम्मू, 24 अप्रैल 2026। भारतीय रेलवे ने जम्मू-कश्मीर की अत्यधिक ठंड और चुनौतीपूर्ण भौगोलिक परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए जम्मू-श्रीनगर रेलखंड के लिए विशेष रूप से डिजाइन की गई ?वंदे भारत? ट्रेन का अनावरण किया है। यह ट्रेन अपनी सेमी-हाई-स्पीड क्षमता के साथ-साथ पहली बार ?विंटराइजेशन? तकनीक से लैस की गई है, जिससे यह शून्य से नीचे तापमान में भी सुचारू रूप से चल सकेगी।

रेलवे अधिकारियों के अनुसार यह वंदे भारत एक्सप्रेस जम्मू-कश्मीर जैसे बर्फीले क्षेत्र में यात्रियों को तेज, सुरक्षित और आरामदायक यात्रा सुविधा प्रदान करेगी। इस ट्रेन में कई ऐसे विशेष नवाचार जोड़े गए हैं जो कठोर सर्दियों में सिस्टम को फ्रीज होने से बचाएंगे और ट्रेन संचालन को निर्बाध बनाए रखेंगे।

सर्दियों के लिए विशेष हीटिंग सिस्टम

भारतीय रेलवे ने पहली बार ट्रेन में पानी की पाइपलाइनों को जमने से रोकने के लिए ?सेल्फ-रेगुलेटिंग हीटिंग केबल? का उपयोग किया है। यह तकनीक बाहरी तापमान के अनुसार अपनी गर्मी को घटा-बढ़ा सकती है। इसके साथ ही पानी के टैंकों में 1800 वॉट के सिलिकॉन हीटिंग पैड लगाए गए हैं। बायो टैंक और सहायक टैंकों में भी विशेष हीटिंग व्यवस्था की गई है ताकि स्वच्छता प्रणाली ठंड में प्रभावित न हो।

यात्रियों की सुविधा के लिए मुख्य एयर कंडीशनिंग यूनिट से विशेष डक्ट्स के जरिए शौचालयों तक गर्म हवा पहुंचाने की व्यवस्था की गई है। भारतीय शैली के शौचालयों में हीटर और थर्मल इंसुलेशन भी लगाया गया है, जिससे वैक्यूम निकासी प्रणाली सुचारू रूप से काम कर सके।

ट्रेन के स्टेबलिंग के दौरान पाइपों में पानी जमने की समस्या से बचने के लिए ?वॉटर ड्रेनिंग? सुविधा दी गई है, जिससे जरूरत पड़ने पर पानी सुरक्षित रूप से निकाला जा सकेगा।

ड्राइवर के शीशे में पहली बार हीटिंग एलिमेंट

इस वंदे भारत में ड्राइवर के सामने लगे मुख्य शीशे में एम्बेडेड हीटिंग एलिमेंट लगाया गया है। यह कोहरे और बर्फबारी में शीशे को धुंधला होने से बचाएगा, जिससे चालक को स्पष्ट दृश्यता मिल सकेगी। भारतीय रेलवे में यह अपनी तरह का पहला प्रयोग है।

इसके अलावा एयर ब्रेक सिस्टम को बेहतर तरीके से काम कराने के लिए एयर ड्रायर सिस्टम में भी हीटर लगाए गए हैं। वहीं बैलास्ट से होने वाले नुकसान से बचाने के लिए पानी के टैंक के पास लगे न्यूमैटिक वाल्वों को स्टेनलेस स्टील कवर से सुरक्षित किया गया है।

ट्रेन की प्रमुख सुविधाएं

रेलवे के अनुसार यह वंदे भारत ट्रेन 160 किमी प्रति घंटे की परिचालन गति से चलेगी। यह पूरी तरह वातानुकूलित 8 कोच की ट्रेन होगी, जिसमें स्वचालित प्लग डोर, एलईडी लाइटिंग, सीसीटीवी कैमरे और ऊर्जा बचाने वाली पुनर्योजी ब्रेकिंग प्रणाली जैसी आधुनिक सुविधाएं शामिल हैं।

वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक उचित सिंघल ने कहा कि जम्मू-कश्मीर क्षेत्र में इस विशेष वंदे भारत का संचालन यात्रियों और स्थानीय निवासियों की पुरानी मांग को पूरा करेगा। उन्होंने बताया कि रेलवे का उद्देश्य तेज यात्रा के साथ-साथ घाटी की कड़ाके की ठंड में भी ऑल-वेदर कनेक्टिविटी सुनिश्चित करना है।

रेलवे के अनुसार यह ट्रेन पर्यटन को बढ़ावा देने के साथ-साथ वैष्णो देवी जाने वाले श्रद्धालुओं और कश्मीर घाटी के बीच एक मजबूत और भरोसेमंद संपर्क स्थापित करेगी।

राघवेंद्र सिंह जनसंपर्क निरीक्षक, जम्मू मंडल