अग्निशमन सेवा सप्ताह 2026: बिजनौर में बाजारों, अस्पतालों व स्कूलों में चला जनजागरूकता अभियान

अग्निशमन सेवा सप्ताह 2026: बिजनौर में बाजारों, अस्पतालों व स्कूलों में चला जनजागरूकता अभियान

फायर सेफ्टी मॉक ड्रिल, उपकरण प्रशिक्षण और पंपलेट वितरण कर लोगों को किया जागरूक

बिजनौर। अग्निशमन सेवा सप्ताह 2026 के अंतर्गत जनपद बिजनौर में लगातार अग्नि सुरक्षा जनजागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। महानिदेशक अग्निशमन तथा आपात सेवा उत्तर प्रदेश, लखनऊ के आदेशानुसार एवं मुख्य अग्निशमन अधिकारी डॉ राजीव कुमार पाण्डेय के दिशा-निर्देशन में जिले के सभी प्रभारी अग्निशमन केंद्रों द्वारा अपने-अपने क्षेत्रों में व्यावसायिक प्रतिष्ठानों, भूखंडीय भवनों, सभागारों, स्थानीय बाजारों और ग्रामीण अंचलों में अग्नि सुरक्षा को लेकर व्यापक अभियान संचालित किया गया।

इस दौरान लोगों को आग से बचाव के उपाय, अग्निशमन उपकरणों के सही उपयोग, उपकरणों के रखरखाव, मॉक ड्रिल एवं इमरजेंसी एवैक्यूशन (निकासी) प्रक्रिया की जानकारी दी गई। साथ ही जागरूकता बढ़ाने के लिए पंपलेट भी वितरित किए गए, ताकि आग की घटनाओं में जन-धन की हानि को कम किया जा सके।

इन स्थानों पर चलाया गया अग्नि सुरक्षा अभियान

अग्निशमन विभाग द्वारा जिले में कई महत्वपूर्ण प्रतिष्ठानों और संस्थानों में फायर सेफ्टी जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए, जिनमें प्रमुख रूप से?

संगम पैलेस, कोतवाली रोड, नजीबाबाद

सेठी बोर्ड इंडस्ट्रीज, नगीना-बून्दकी रोड, नजीबाबाद

सेंट मेरिस हॉस्पिटल, कोटद्वार रोड, नजीबाबाद

क्रॉप केयर आर्गेनिक लिमिटेड, रायपुर रोड, नजीबाबाद

सेठी मोटर्स, कोतवाली रोड, नजीबाबाद

समन अल्ट्रासाउंड एंड डायग्नोस्टिक सेंटर, धामपुर रोड, नगीना

जी.के. हॉस्पिटल, नगीना

कृष्णा बैंक्वेट हॉल, धामपुर रोड, नगीना

राम रहीम नर्सिंग होम, कालागढ़ रोड, धामपुर

आशीर्वाद हॉस्पिटल, कालागढ़ रोड, धामपुर

बजाज शोरूम, बैराज रोड, बिजनौर

सिद्धि टीवीएस शोरूम, बैराज रोड, बिजनौर

काकरान फ्यूल पॉइंट, मंडावर रोड, बिजनौर

व्यंजन वाटिका होटल एवं रेस्टोरेंट, बैराज रोड, बिजनौर

पूर्व माध्यमिक विद्यालय, सिआऊ, चांदपुर

अग्निशमन विभाग ने अपील की है कि सभी नागरिक और प्रतिष्ठान संचालक अग्नि सुरक्षा उपकरणों को हमेशा सक्रिय अवस्था में रखें, समय-समय पर मॉक ड्रिल कराएं और आपात स्थिति में तुरंत फायर ब्रिगेड की सहायता के लिए 101 या 112 पर संपर्क करें।

इस अभियान की जानकारी मुख्य अग्निशमन अधिकारी बिजनौर डॉ. आर.के. पाण्डेय द्वारा दी गई।