नगीना में अग्निशमन सेवा सुरक्षा सप्ताह के तहत स्कूलों में जागरूकता अभियान, निबंध व चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित

नगीना में अग्निशमन सेवा सुरक्षा सप्ताह के तहत स्कूलों में जागरूकता अभियान, निबंध व चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित

नगीना। बुधवार दिनांक 15 अप्रैल 2026 को फायर स्टेशन नगीना द्वारा अग्निशमन सेवा सुरक्षा सप्ताह के अंतर्गत शैक्षिक संस्थानों में आग से बचाव एवं आग बुझाने के संबंध में जागरूकता अभियान चलाया गया। यह कार्यक्रम श्रीमान अपर पुलिस महानिदेशक उत्तर प्रदेश अग्निशमन तथा आपात सेवा मुख्यालय लखनऊ एवं श्रीमान मुख्य अग्निशमन अधिकारी बिजनौर के आदेशानुसार आयोजित किया गया।

अग्निशमन विभाग की टीम ने विद्यार्थियों को आग लगने की स्थिति में घबराए बिना सतर्कता से बचाव करने, सुरक्षित स्थान पर जाने तथा समय रहते फायर सर्विस को सूचना देने के बारे में विस्तार से जानकारी दी। साथ ही अग्निशमन उपकरणों के प्रयोग की जानकारी भी दी गई।

इस दौरान छात्रों को इस वर्ष की थीम ?Safe School, Safe Hospital & Fire Safety Aware Society ? Together for Fire Prevention? (सुरक्षित विद्यालय, सुरक्षित अस्पताल एवं अग्नि सुरक्षा के प्रति जागरूक समाज ? आग की रोकथाम के लिए एक साथ) के बारे में बताया गया।

थीम के अंतर्गत विभिन्न विद्यालयों में निबंध लेखन एवं चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन भी कराया गया। यह कार्यक्रम निम्नलिखित शिक्षण संस्थानों में संपन्न हुआ?

जनता इंटर कॉलेज, कोतवाली देहात नगीना

LRS अकादमी, नगीना

गोयल पब्लिक स्कूल, नगीना

सेंट मैरी स्कूल, धामपुर रोड नगीना

अग्निशमन विभाग द्वारा स्कूलों में प्रचार-प्रसार कर विद्यार्थियों को अग्नि सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया तथा आग से बचाव के लिए आवश्यक सावधानियों की जानकारी दी गई। कार्यक्रम के अंत में रिपोर्ट सादर सेवा में प्रेषित की गई।