अग्निशमन सेवा सप्ताह 2026: बिजनौर में लगातार चलाया जा रहा अग्नि सुरक्षा जन-जागरूकता अभियान

बिजनौर। अग्निशमन सेवा सप्ताह 2026 के अंतर्गत जनपद बिजनौर में अग्नि सुरक्षा को लेकर व्यापक जन-जागरूकता अभियान लगातार चलाया जा रहा है। यह अभियान महानिदेशक अग्निशमन एवं आपात सेवा उत्तर प्रदेश, लखनऊ के आदेशानुसार तथा मुख्य अग्निशमन अधिकारी बिजनौर के दिशा-निर्देशन में जनपद के सभी प्रभारी अग्निशमन केंद्रों द्वारा अपने-अपने क्षेत्रों में संचालित किया जा रहा है।

अभियान के तहत भूखंडीय भवनों, व्यावसायिक प्रतिष्ठानों, सभागारों, स्थानीय बाजारों एवं ग्रामीण अंचलों में अग्नि सुरक्षा के प्रति लोगों को जागरूक किया जा रहा है। साथ ही अग्निशमन उपकरणों के रखरखाव, उपयोग प्रशिक्षण, मॉक ड्रिल/एवैक्यूशन अभ्यास एवं अग्नि सुरक्षा उपायों के प्रचार-प्रसार हेतु पंपलेट वितरित किए जा रहे हैं।

मुख्य अग्निशमन अधिकारी डॉ. आर.के. पाण्डेय ने बताया कि जनहित में यह अभियान निरंतर चलाया जा रहा है, जिससे आग लगने की घटनाओं को रोका जा सके और आपात स्थिति में नागरिकों को त्वरित व सुरक्षित तरीके से बचाव की जानकारी मिल सके।

अग्नि सुरक्षा अभियान के अंतर्गत निम्न स्थानों पर निरीक्षण/प्रशिक्षण एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए?

वालिया होटल, कोतवाली रोड, नजीबाबाद

सेठी बोर्ड इंडस्ट्रीज, नगीना-बूंदकी रोड, नजीबाबाद

आकाशवाणी, कोतवाली रोड, नजीबाबाद

आदित्य हॉस्पिटल, कोतवाली रोड, बसीरपुर, नजीबाबाद

तायल ऑटो सर्विस, कोतवाली रोड, नजीबाबाद

पं. दीनदयाल उपाध्याय चिकित्सालय, बिजनौर

अलीगढ़ डेंटल क्लिनिक, कोतवाली देहात

अलहम्द नर्सिंग होम, कोतवाली देहात

लाइफ लाइन नर्सिंग होम, कोतवाली देहात

शान होटल एंड रेस्टोरेंट, चांदपुर

जीवन ज्योति मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल एंड ट्रॉमा सेंटर, नूरपुर रोड, चांदपुर

स्योहारा नर्सिंग होम, स्योहारा, धामपुर

विश्वकर्मा हॉस्पिटल, गैंडाजूड, स्योहारा, धामपुर

हंस हॉस्पिटल, स्योहारा, धामपुर

अग्निशमन विभाग द्वारा लोगों से अपील की गई है कि वे अपने प्रतिष्ठानों एवं घरों में अग्निशमन उपकरणों की उपलब्धता सुनिश्चित करें तथा अग्नि सुरक्षा मानकों का पालन करें।

डॉ. आर.के. पाण्डेय, मुख्य अग्निशमन अधिकारी,बिजनौर