ठाणे व डोंबिवली स्टेशन पर प्लेटफॉर्म विस्तार कार्य के लिए 18/19 अप्रैल की रात विशेष ट्रैफिक व पावर ब्लॉक

मुंबई। मध्य रेल के मुंबई मंडल द्वारा ठाणे स्टेशन के प्लेटफॉर्म क्रमांक 3 व 4 तथा डोंबिवली स्टेशन के प्लेटफॉर्म क्रमांक 1A, 1 व 2 के विस्तार कार्य हेतु 18/19 अप्रैल 2026 (शनिवार-रविवार रात) को अप एवं डाउन स्लो लाइनों पर विशेष ट्रैफिक एवं पावर ब्लॉक लिया जाएगा। रेलवे प्रशासन के अनुसार यह ब्लॉक आधारभूत संरचना के विस्तार एवं संरक्षा सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक है।

रेलवे द्वारा जारी सूचना के अनुसार ब्लॉक की अवधि 19 अप्रैल 2026 को रात 00:00 बजे से सुबह 10:00 बजे तक रहेगी। यह ब्लॉक मुलुंड?ठाणे एवं दीवा?डोंबिवली (अप एवं डाउन स्लो लाइन) सेक्शन पर लागू रहेगा।

ब्लॉक के कारण कई उपनगरीय सेवाओं को फास्ट लाइन पर डायवर्ट किया जाएगा। अप स्लो लाइन पर 18 अप्रैल को कल्याण से 23:26 से 23:52 बजे के बीच तथा 19 अप्रैल को 03:23 से 09:55 बजे के बीच चलने वाली ट्रेनें कल्याण से मुलुंड के बीच अप फास्ट लाइन से चलेंगी और ठाकुर्ली व कोपर स्टेशनों पर नहीं रुकेंगी।

इसी प्रकार डाउन स्लो लाइन पर 18 अप्रैल को परेल से 22:49 बजे से 19 अप्रैल को 00:12 बजे तक तथा 19 अप्रैल को विद्याविहार से 04:45 बजे से सीएसएमटी से 09:05 बजे तक चलने वाली ट्रेनें मुलुंड से कल्याण के बीच डाउन फास्ट लाइन से संचालित होंगी और कोपर व ठाकुर्ली स्टेशनों पर ठहराव नहीं होगा।

रेलवे ने बताया कि ब्लॉक अवधि में 19 अप्रैल को अप फास्ट लाइन पर कल्याण से 05:45 से 09:58 बजे तक चलने वाली सेवाएं अपने निर्धारित ठहराव के अतिरिक्त दीवा, मुंब्रा एवं कलवा स्टेशनों पर भी रुकेंगी। वहीं डाउन फास्ट लाइन पर सीएसएमटी से 05:20 से 09:20 बजे तक चलने वाली सेवाएं भी अपने निर्धारित ठहराव के अतिरिक्त कलवा, मुंब्रा एवं दीवा स्टेशनों पर रुकेंगी।

रेल प्रशासन के अनुसार ब्लॉक अवधि में सभी अप एवं डाउन लोकल ट्रेनें अपने निर्धारित समय से लगभग 15 मिनट देरी से चलेंगी। साथ ही सीएसएमटी/दादर आने वाली अप मेल/एक्सप्रेस ट्रेनें छठी लाइन पर तथा सीएसएमटी/दादर से जाने वाली डाउन मेल/एक्सप्रेस ट्रेनें पांचवीं लाइन पर विद्याविहार?कल्याण के बीच डायवर्ट की जाएंगी।

रेलवे द्वारा कुछ लोकल ट्रेनों के शॉर्ट टर्मिनेशन एवं शॉर्ट ओरिजिनेशन की व्यवस्था भी की गई है। 18 अप्रैल को कुछ सेवाएं कुर्ला, ठाणे व कल्याण पर शॉर्ट टर्मिनेट होंगी, जबकि 19 अप्रैल को कुछ लोकल ट्रेनों की शुरुआत कुर्ला, ठाणे, मुंब्रा व कल्याण से की जाएगी।

रेलवे के अनुसार ब्लॉक से पहले अंतिम डाउन स्लो लोकल सीएसएमटी?खोपोली (22:28 बजे, 18 अप्रैल) होगी, जबकि अंतिम अप स्लो लोकल कसारा?सीएसएमटी (कल्याण से 23:15 बजे) चलेगी। ब्लॉक के बाद पहली डाउन स्लो लोकल सीएसएमटी?कल्याण (09:26 बजे, 19 अप्रैल) तथा पहली अप स्लो लोकल टिटवाला?परेल (कल्याण से 10:09 बजे) होगी।

मध्य रेल ने यात्रियों से अनुरोध किया है कि वे यात्रा से पूर्व अपडेट जानकारी प्राप्त करें और रेलवे प्रशासन को सहयोग प्रदान करें। रेलवे ने असुविधा के लिए खेद भी व्यक्त किया है।

डॉ. स्वप्निल निला मुख्य जनसंपर्क अधिकारी, मध्य रेल