मध्य रेल ने वित्त वर्ष 2025-26 में रचा नया कीर्तिमान,79.34 मिलियन टन माल ढुलाई कर 8279 करोड़ रुपये का राजस्व अर्जित

मध्य रेल ने वित्त वर्ष 2025-26 में रचा नया कीर्तिमान

79.34 मिलियन टन माल ढुलाई कर 8279 करोड़ रुपये का राजस्व अर्जित

लौह अयस्क व पेट्रोलियम उत्पादों में अब तक की सर्वश्रेष्ठ लोडिंग, नागपुर मंडल का 54% योगदान

मुंबई। मध्य रेल ने वित्त वर्ष 2025-26 में माल परिवहन के क्षेत्र में ऐतिहासिक उपलब्धि दर्ज करते हुए कुल 30,573 रेकों में 79.34 मिलियन टन (MT) माल ढुलाई की। इस दौरान रेलवे को 8279 करोड़ रुपये का माल ढुलाई राजस्व प्राप्त हुआ है। यह उपलब्धि देश की आर्थिक गतिविधियों को मजबूती देने में मध्य रेल की अहम भूमिका को दर्शाती है।

मध्य रेल के पांचों मंडलों में सबसे बड़ा योगदान नागपुर मंडल का रहा। नागपुर मंडल ने वित्त वर्ष 2025-26 में 42.72 मिलियन टन माल ढुलाई कर 4597 करोड़ रुपये का राजस्व अर्जित किया। यह कुल माल ढुलाई का 54% और कुल राजस्व का 55% है।

कोयला ढुलाई रही सबसे आगे

वस्तुओं के अनुसार माल ढुलाई में कोयला शीर्ष पर रहा। मध्य रेल ने 33.92 मिलियन टन कोयले की ढुलाई की, जो कुल माल ढुलाई का 45% है। इससे 3219 करोड़ रुपये का राजस्व प्राप्त हुआ, जो कुल राजस्व का 39% है।

लौह अयस्क, फ्लाई ऐश और पेट्रोलियम उत्पादों में रिकॉर्ड लोडिंग

मध्य रेल ने इस वित्त वर्ष में कई वस्तुओं की ढुलाई में अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन दर्ज किया।

लौह अयस्क: 1022 रेक (पिछले वर्ष 369 रेक) 177% वृद्धि

फ्लाई ऐश: 43 रेक (पिछले वर्ष 24 रेक) 79% वृद्धि

पेट्रोलियम उत्पाद: 2672 रेक (पिछले वर्ष 2357 रेक) 13.4% वृद्धि

अन्य प्रमुख वस्तुओं की ढुलाई में भी बढ़ोतरी

कंटेनर: 9522 रेक (पिछले वर्ष 8960) 6.3% वृद्धि

सीमेंट (क्लिंकर सहित): 2424 रेक (पिछले वर्ष 2350) 3.1% वृद्धि

क्लिंकर: 635 रेक (पिछले वर्ष 355) 79% वृद्धि

खाद्यान्न: 420 रेक (पिछले वर्ष 357) 17.6% वृद्धि

प्याज: 212 रेक (पिछले वर्ष 91) 133% वृद्धि

नई साइडिंग और कार्गो टर्मिनल से मिला बड़ा फायदा

माल ढुलाई को बढ़ाने के लिए मध्य रेल ने कई व्यावसायिक विकास पहलों पर तेजी से काम किया। वित्त वर्ष 2025-26 में कई नई साइडिंग और माल एवं कार्गो टर्मिनल (GCT) शुरू किए गए।

मूसा में फ्यूलको जीसीटी (कोयला ढुलाई हेतु) मार्च 2026 तक 35 रेक लोड

मकरधोकडा में दिनेश OCM जीसीटी मार्च 2026 तक 504 रेक लोड

मुंगोली निर्गुडा OCM में MNOG जीसीटी मार्च 2026 तक 54 रेक लोड

लोनावला में नया जीसीटी फरवरी 2026 में आरंभ

बल्लारशाह (NBHG) में नया माल टर्मिनल फरवरी 2026 तक 60 रेक लोड

लंबी दूरी की मालगाड़ियों में 100% से अधिक वृद्धि

मध्य रेल ने लंबी दूरी की मालगाड़ियों के संचालन में भी बड़ी उपलब्धि दर्ज की है। वित्त वर्ष 2024-25 में 312 लंबी दूरी की मालगाड़ियां थीं, जो वित्त वर्ष 2025-26 में बढ़कर 719 हो गईं। यह 100% से अधिक की वृद्धि है।

रेलवे के अनुसार प्रतिदिन औसतन 359 मालगाड़ियों का आदान-प्रदान हो रहा है, जिससे माल परिवहन व्यवस्था पहले से अधिक सुचारू हुई है।

किसानों, उद्योगों और जनकल्याण योजनाओं को मिला लाभ

मध्य रेल द्वारा माल परिवहन को बेहतर बनाने के लिए किए गए प्रयासों का सीधा लाभ किसानों, उद्योगों और आम जनता को मिला है।

प्याज को उत्पादक क्षेत्रों से बड़े बाजारों तक समय पर पहुंचाकर नुकसान कम किया गया और कीमतों को स्थिर रखने में मदद मिली।

खाद्यान्न परिवहन से जनकल्याण योजनाओं के तहत बड़े पैमाने पर वितरण संभव हुआ।

सीमेंट ढुलाई से निर्माण कार्यों को गति मिली और बुनियादी ढांचे के विकास में सहायता हुई।

पेट्रोलियम, लोहा-इस्पात, लौह अयस्क आदि की आपूर्ति उद्योगों और विद्युत संयंत्रों तक निरंतर बनी रही।

आर्थिक विकास में मध्य रेल की अहम भूमिका

मध्य रेल आवश्यक एवं औद्योगिक वस्तुओं की बड़े पैमाने पर, तेज और किफायती आवाजाही सुनिश्चित कर देश की अर्थव्यवस्था को मजबूती प्रदान कर रहा है।

डॉ. स्वप्नील निला मुख्य जनसंपर्क अधिकारी, मध्य रेल