अग्निशमन दिवस पर जागरूकता अभियान, 15 अप्रैल को स्कूल में चला फायर सेफ्टी कार्यक्रम

मुरादाबाद। हर वर्ष 14 अप्रैल को ?अग्निशमन दिवस? मनाया जाता है। यह दिन 1944 में मुंबई बंदरगाह पर हुए भीषण अग्निकांड में शहीद हुए अग्निशमन कर्मियों की स्मृति में मनाया जाता है। इस दुर्घटना में बड़ी संख्या में फायर फाइटर्स ने अपनी जान गंवाई थी। इसी घटना को याद करते हुए देशभर में अग्निशमन दिवस मनाकर लोगों को आग से बचाव के प्रति जागरूक किया जाता है।

अग्निशमन विभाग द्वारा वर्ष 2026 की थीम घोषित की गई है?

?सुरक्षित विद्यालय, सुरक्षित अस्पताल एवं अग्नि सुरक्षा के प्रति जागरूक समाज? आग की रोकथाम के लिये एक साथ।?

इसी क्रम में 15 अप्रैल को स्कूल में अग्नि सुरक्षा अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान छात्र-छात्राओं व शिक्षकों को आग लगने की स्थिति में बचाव के उपाय, प्राथमिक सुरक्षा, फायर एक्सटिंग्विशर के प्रयोग और आपातकालीन निकासी प्रक्रिया की जानकारी दी गई।

मुख्य अग्निशमन अधिकारी डॉ. आर. के. पाण्डेय ने बताया कि अग्निशमन सेवा सप्ताह के तहत लगातार जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं, ताकि विद्यालयों, अस्पतालों एवं सार्वजनिक स्थानों पर आग से सुरक्षा के प्रति लोगों को सतर्क किया जा सके।

उन्होंने कहा कि आग से बचाव के लिए जागरूकता और सतर्कता सबसे बड़ा उपाय है तथा सभी संस्थानों को अग्नि सुरक्षा मानकों का पालन करना चाहिए।