अधीक्षण अभियंता गुलशन गोयल का बड़ा फैसला: स्मार्ट मीटर उपभोक्ताओं को राहत, 2 घंटे में कनेक्शन न जुड़ा तो तुरंत होगी सुनवाई

अधीक्षण अभियंता गुलशन गोयल का बड़ा फैसला: स्मार्ट मीटर उपभोक्ताओं को राहत, 2 घंटे में कनेक्शन न जुड़ा तो तुरंत होगी सुनवाई

प्रीपेड मीटर में बैलेंस होने के बावजूद बिजली न आने पर अब सीधे हेल्पलाइन पर करें शिकायत, 24�7 व्यवस्था लागू

मुरादाबाद। स्मार्ट मीटर उपभोक्ताओं की लगातार मिल रही शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए अधीक्षण अभियंता गुलशन गोयल ने बड़ा निर्णय लिया है। अब यदि किसी उपभोक्ता का स्मार्ट मीटर डिस्कनेक्ट हो जाता है और वह पर्याप्त या एडवांस बैलेंस जमा करने के बावजूद 2 घंटे के भीतर बिजली कनेक्शन बहाल नहीं होता है, तो उसकी शिकायत पर तुरंत कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

अधीक्षण अभियंता गुलशन गोयल ने बताया कि प्रीपेड स्मार्ट मीटर सिस्टम में कई बार तकनीकी कारणों जैसे सर्वर समस्या, नेटवर्क फेलियर या मीटर सिंक्रोनाइजेशन में देरी के चलते बिजली सप्लाई बहाल होने में समय लग जाता है। लेकिन अब ऐसी समस्याओं को लेकर विभाग पूरी तरह अलर्ट मोड में रहेगा और उपभोक्ताओं को त्वरित राहत देने के लिए विशेष हेल्पलाइन नंबर जारी किए गए हैं।

24�7 कस्टमर केयर रहेगा सक्रिय

गुलशन गोयल ने स्पष्ट किया कि उपभोक्ता अब किसी भी समय 24�7 कस्टमर केयर नंबर पर कॉल कर अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं। इसके साथ ही अन्य हेल्पलाइन नंबर भी जारी किए गए हैं, ताकि हर कॉल का जल्द निस्तारण हो सके और उपभोक्ताओं को इंतजार न करना पड़े।

जारी किए गए हेल्पलाइन नंबर इस प्रकार हैं:

24�7 कस्टमर केयर: 09084728802

हेल्पलाइन नं.-1: 05623520911

हेल्पलाइन नं.-2: 05623520914

हेल्पलाइन नं.-3: 05623520912

हेल्पलाइन नं.-4: 05623520912

हेल्पलाइन नं.-5: 05623520903

हेल्पलाइन नं.-6: 05623520901

हेल्पलाइन नं.-7: 07849938535

हेल्पलाइन नं.-8: 09910990719

हेल्पलाइन नं.-9: 07017770537

हेल्पलाइन नं.-10: 09457118971

फील्ड टीम को दिए सख्त निर्देश

अधीक्षण अभियंता गुलशन गोयल ने संबंधित अधिकारियों और फील्ड स्टाफ को सख्त निर्देश दिए हैं कि हेल्पलाइन पर शिकायत मिलते ही तुरंत कार्रवाई की जाए। जरूरत पड़ने पर टीम मौके पर पहुंचकर मीटर की जांच करेगी और कनेक्शन बहाल करेगी।

उपभोक्ताओं से अपील

उन्होंने उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे अपने स्मार्ट मीटर का बैलेंस समय-समय पर चेक करते रहें और समय पर रिचार्ज कराएं, ताकि बिजली कटने की स्थिति से बचा जा सके। साथ ही किसी भी तकनीकी समस्या की स्थिति में हेल्पलाइन का उपयोग करें।

स्मार्ट मीटर व्यवस्था को मिलेगा मजबूती

इस पहल से स्मार्ट मीटर सिस्टम को और अधिक पारदर्शी और प्रभावी बनाने में मदद मिलेगी। उपभोक्ताओं को अब बिजली बहाली के लिए लंबा इंतजार नहीं करना पड़ेगा और विभाग की कार्यप्रणाली में भी सुधार आएगा।

अधीक्षण अभियंता गुलशन गोयल की इस पहल से हजारों उपभोक्ताओं को राहत मिलने की उम्मीद है और स्मार्ट मीटर से जुड़ी समस्याओं का समाधान अब तेजी से हो