मुरादाबाद क्षेत्रीय प्रबंधक कार्यालय में हर्षोल्लास से मनाई गई बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर की 135वीं जयंती

मुरादाबाद। क्षेत्रीय प्रबंधक कार्यालय, मुरादाबाद में भारत रत्न डॉ. भीमराव रामजी आंबेडकर की 135वीं जयंती हर्ष एवं उल्लास के साथ मनाई गई। कार्यक्रम में अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने बाबा साहेब के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धा-सुमन अर्पित किए।

इस अवसर पर क्षेत्रीय प्रबंधक अनुराग यादव ने बाबा साहेब के संघर्षपूर्ण जीवन, उनके अटूट संकल्प तथा भारतीय संविधान निर्माण में उनके ऐतिहासिक योगदान पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि शिक्षा ही वह सशक्त माध्यम है, जो व्यक्ति को अज्ञानता एवं गुलामी से मुक्त कर सामाजिक उत्थान की दिशा में आगे बढ़ाती है। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि संगठित प्रयास ही किसी भी संस्था एवं समाज की प्रगति का आधार होता है।

कार्यक्रम में राजवती (सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक, मुरादाबाद),सुनील कुमार (कार्यालय अधीक्षक),रजनीश सक्सेना (लेखाकार),गजेंद्र (सीनियर/जूनियर फोरमैन),करतार सिंह,अनिल कुमार चौधरी,संजय शर्मा,विकास कुमार,पीतलनगरी बस स्टैंड इंचार्ज चंद्रभान सिंह सहित कार्यशाला पीतलनगरी मुरादाबाद के समस्त कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

सभी उपस्थित कर्मचारियों ने बाबा साहेब के बताए मार्ग?शिक्षा, मेहनत, ईमानदारी और एकता?पर चलने का संकल्प लिया तथा उत्तर प्रदेश परिवहन निगम को नई ऊंचाइयों पर ले जाने की प्रतिबद्धता दोहराई। कार्यक्रम का वातावरण प्रेरणादायक और ऊर्जा से भरपूर रहा।

अंत में "जय भीम! जय संविधान!" के गगनभेदी उद्घोष के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया।